1. Home
  2. Cricket

जानिए, IPL इतिहास में इन कप्तानों ने सबसे ज्यादा मैच जिताए

जानिए, IPL इतिहास में इन कप्तानों ने सबसे ज्यादा मैच जिताए
Most Wins As Captain In IPL: आइए जानते हैं उन कप्तानों के बारे में जिन्होंने  अपनी टीम को आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा मैचों में जीत दिलाई है। जानते हैं IPL mein sabse jyada match jitne wala captainकौन है।

IPL mein sabse jyada match jitne wala captain: आईपीएल एक ऐसा लीग है जिसमें हर खिलाड़ी का कप्तानी करने का सपना होता है। लेकिन कुछ प्रतिभाशाली और सौभाग्यशाली खिलाड़ियों को इसका अवसर मिलता है। कुछ कप्तान तो आईपीएल में कप्तानी करते हुए सफल रहते हैं, लेकिन कुछ फ्लॉप हो जाते हैं। आइए जानते हैं Most Wins As Captain In IPL कौन हैं।

महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni Most Wins As Captain In IPL)

बतौर कप्तान आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच जीतने का रिकॉर्ड महेंद्र सिंह धोनी (ms dhoni) के नाम दर्ज है। माही ने आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स और पुणे सुपरजायंट्स के लिए कप्तानी की है।

210 मैचों में से धोनी ने अपनी कप्तानी में टीम को 123 मैचों में जीत दिलाई थी। वहीं 86 मैच में उनकी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स को हार का सामना करना पड़ा था।

वहीं एक मुकाबला बेनतीजा रहा है। महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को आईपीएल में 4 खिताब दिलाए हैं। साल 2010, 2011, 2018 और साल 2021 में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आईपीएल चैंपियन बन गई थी।

आईपीएल 2023 में महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स टीम के कप्तान भी हैं।

ये भी पढ़ें: Weird Record of IPL: आईपीएल इतिहास में अब तक के अजीबो गरीब अटपटे रिकॉर्ड्स

रोहित शर्मा

(Rohit Sharma Dhoni Most Wins As Captain In IPL) आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तान रोहित शर्मा (rohit sharma) माने जाते हैं। जो आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस टीम के कप्तान हैं। बता दें रोहित ने पहले भी अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को 5 बार का चैंपियन बनाया है।

रोहित की कप्तानी में एमआई ने 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 का खिताब जीता हुआ है। रोहित ने 143 मैचों में से अपनी टीम को 79 मैचों में जीत दिलाई है।

इस दिग्गज की कप्तानी में 4 मुकाबले टाई भी रहे हैं। वहीं इनकी टीम को 60 बार हार का मुंह देखना पड़ा है। 

ये भी पढ़ें: IPL Records of Rohit Sharma: आईपीएल में रोहित शर्मा ने बनाए ऐसे रिकॉर्ड कि आप दांतों तले अंगुली दबा लेंगे

गौतम गंभीर

(Gautam Gambhir Most Wins As Captain In IPL) गौतम गंभीर (gautam gambhir) ने आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स और कोलकाता नाईट राइडर्स की कप्तानी की हुई है। केकेआर की कप्तानी करते हुए गौतम गंभीर काफी सफल रहे हैं।

क्योंकि इनकी ही कप्तानी में केकेआर ने 2 बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की थी। गौतम गंभीर ने साल 2012 और फिर साल 2014 में कोलकाता नाईट राइडर्स को चैंपियन बनाया था।

कुल 129 आईपीएल मुकाबलों में इन्हें कप्तानी करने का मौका मिला, जिसमें से इन्होंने अपनी टीम को 71 मैचों में जीत दिलाई।

वहीं 57 मुकाबलों में इनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा था। एक मुकाबला इनकी कप्तानी में टाई भी रहा था।

गौतम गंभीर आईपीएल 2023 में लखनऊ सुपर जायंटस टीम के लिए बतौर मेंटोर काम कर रहे हैं। 

ये भी पढ़ें: IPL Century Partnership: जानिए आईपीएल में शतकीय साझेदारी करने वाली ओपनिंग जोड़ियां कौन-कौन सी

विराट कोहली (Virat Kohli Most Wins As Captain In IPL)

विराट कोहली (virat kohli) ने लंबे समय तक रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर (आरसीबी) टीम की कप्तानी की है। साल 2011 से लेकर 2021 तक वह इस टीम के बॉस थे। लेकिन एक बार भी टीम को आईपीएल ट्रॉफी नहीं दिला पाए।

हालांकि उनकी कप्तानी में आरसीबी की टीम 2016 के फाइनल तक जरुर पहुंची थी। लेकिन खिताबी मुकाबले में टीम को हार का सामना करना पड़ा था।

वहीं विराट के कप्तानी आंकड़ों मुताबिक 140 मैचों में टीम की कप्तानी की हुई है। जिसमें से 64 मुकाबलों में टीम को जीत हासिल हुई थी । और 69 मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा था।

आईपीएल में बतौर आरसीबी कप्तान सबसे ज्यादा मैच जीतने के मामले में चौथे स्थान पर आते हैं। उनकी कप्तानी में 3 मुकाबले टाई और 4 मैच बेनतीजा रहे है।

विराट ने आईपीएल 2022 के सीजन से कप्तानी छोड़ दी। कोहली आईपीएल 2023 में आरसीबी के लिए बतौर बल्लेबाज खेल रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Most Duck in IPL History: सबसे ज्यादा बार 'जीरो' पर आउट होने वाले बल्लेबाजों की सूची

डेविड वॉर्नर 

डेविड वॉर्नर ने आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए कप्तानी की हुई है। कुल 69 मैचों में इस दिग्गज को कप्तानी का मौका मिला, जिसमें से उन्होंने 35 मैचों में टीम को जीत दिलाई थी।

32 मैचों में उनकी टीम को हार भी मिली थी। साथ ही उनकी कप्तानी में 2 मुकाबले टाई भी रहे थे। वार्नर आईपीएल विजेता कप्तान भी हैं।

डेविड वॉर्नर ने साल 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी करते हुए आईपीएल का खिताब जीता था। वह अपनी कप्तानी के साथ-साथ टीम के लिए बल्लेबाजी से योगदान देते हैं।

जिसके चलते इन्होंने कुल 3 बार आरेंज कैप का खिताब आईपीएल में अपने नाम करने में सफलता पाई हैं।

वार्नर फिलहाल आईपीएल 2022 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए नजर आये थे। और आईपीएल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स टीम में कप्तान के तौर पर हैं।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।
whtsapp-img