IPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स को आईपीएल 2023 में मिली लगातार दूसरी हार, गुजरात टाइटंस ने 6 विकेट से दी मात

GT vs DC: आईपीएल 2023 का 7वां मुकाबला कल गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। आईपीएल 2023 में दिल्ली का अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम दिल्ली कैपिटल्स का होम ग्राउंड है। इस मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को उनके होम ग्राउंड में 6 विकेट से मात दी।
IPL 2023: आईपीएल 2023 का 7वां मुकाबला कल गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। आईपीएल 2023 में दिल्ली का अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम दिल्ली कैपिटल्स का होम ग्राउंड है।
3 साल के इन्तजार क बाद आईपीएल होम एंड अवे फॉर्मेट में लौट आया है। सभी टीमें अपने आधे लीग मैच अपने होम ग्राउंड पर खेलेंगी और आधे लीग मैच अवे ग्राउंड्स पर खेलेगी। आईपीएल 2023 में यह गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच पहला मुकबला था।
दिल्ली कैपिटल्स की टीम अपने पिछले मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स से हारकर यहां पहुंची थी और गुजरात टाइटंस की टीम ने अपने पिछले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को मात दी थी।
इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टीम को हार का सामना करना पड़ा। आईपीएल 2023 में यह दिल्ली की लगातार दूसरी हार है। वहीं गुजरात ने अपने दोनों मुकाबलों में जीत दर्ज की है।
आसानी से जीती गुजरात टाइटंस
इस मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने सधी हुई शुरुआत की। लेकिन दिल्ली की टीम लगातार विकेट भी गवाँती रही।
डेविड वार्नर (37), सरफराज खान (30) और अक्षर पटेल (36) की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने अपने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 162 रन बनाए। अक्षर पटेल की 36 रन पारी ने दिल्ली को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा दिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम ने ताबड़तोड़ शुरुआत की। लेकिन इसके बाद एनरिक नॉर्खिया ने गुजरात के दोनों सलामी बल्लेबाजों को आउट कर दिया। जिसके बाद गुजरात की पारी लड़खड़ा गई। कप्तान हार्दिक पांड्या भी महज 5 रन बनाकर आउट हो गए।
लेकिन इसके बाद साई सुदर्शन ने गुजरात की पारी को संभाल लिया और 62 रन की नाबाद पारी खेली। साई सुदर्शन के साथ डेविड मिलर ने भी शानदार बल्लेबाजी की और महज 16 गेंदों में 31 रन की पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिला दी।
दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग-XI
केएल राहुल (कप्तान), काइल मेयर्स, दीपक हुड्डा, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, क्रुणाल पांड्या, के गौतम, मार्क वुड, जयदेव उनादकट, रवि बिश्नोई, आवेश खान, यश ठाकुर
गुजरात टाइटंस की प्लेइंग-XI
डेवोन कॉनवे, ऋतुराज गायकवाड़, मोइन अली, बेन स्टोक्स, अंबाती रायडू, रवींद्र जडेजा, शिवम दूबे, एमएस धोनी (कप्तान/विकेटकीपर), दीपक चाहर, मिचेल सेंटनर, राजवर्धन हैंगरगेकर
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।