1. Home
  2. Cricket
  3. IPL 2025

IPL 2023: आज आईपीएल 2023 में अपनी पहली जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी मुंबई और दिल्ली की टीम

IPL 2023: आज आईपीएल 2023 में अपनी पहली जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी मुंबई और दिल्ली की टीम

MI vs DC: आईपीएल 2023 का 16वां मुकाबला आज मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। आईपीएल 2023 में इन दोनों ही टीमों के बीच यह पहला मुकाबला होगा।

IPL 2023: आईपीएल 2023 का 16वां मुकाबला आज मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। आईपीएल 2023 में दिल्ली का अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम दिल्ली कैपिटल्स का होम ग्राउंड होगा।

4 साल के लम्बे इन्तजार के बाद अब आईपीएल होम एंड अवे फॉर्मेट में लोट आया है। सभी टीमें अपने आधे लीग मैच अपने होम ग्राउंड पर खेलेंगी और आधे लीग मैच अवे ग्राउंड्स पर खेलेगी। आईपीएल 2023 में यह इन दोनों टीमों के बीच यह पहला मुकाबला होगा।

दोनों ही टीमों का अब तक आईपीएल 2023 में जीत का खाता नहीं खुला है। दिल्ली कैपिटल्स अब तक आईपीएल 2023 में खेले 3 मुकाबले हार चुकी है। वहीँ मुंबई की टीम 2 मैच हार चुकी है। लेकिन आज एक टीम का जीत का खाता खुलना तय है।

मुंबई इंडियंस की टीम की कमान रोहित शर्मा और दिल्ली कैपिटल्स की टीम की कमान डेविड वार्नर के हाथों में है। इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा एप्प पर की जाएगी। यह मैच भारतीय समयनुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा और मैच से आधा घंटा पहले टॉस होगा। 

मुंबई इंडियंस की संभावित-XI 

रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, अरशद खान, ऋतिक शौकीन, पीयूष चावला, जोफ्रा आर्चर, कुमार कार्तिकेय

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित-XI 

डेविड वॉर्नर (कप्तान), पृथ्वी शॉ, फिलिप साल्ट/राइली रूसो, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, ललित यादव, अमन खान/कमलेश नागरकोटी, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, इशांत शर्मा, लुंगी एनगिडी


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।
whtsapp-img