1. Home
  2. Cricket
  3. IPL 2025

IPL 2023: आईपीएल 2023 में आज के दिन के दूसरे मुकाबले में आमने-सामने होंगे मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स

IPL 2023: आईपीएल 2023 में आज के दिन के दूसरे मुकाबले में आमने-सामने होंगे मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स

MI vs CSK: आईपीएल 2023 का 12वां मुकाबला आज मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। आईपीएल 2023 में इन दोनों ही टीमों के बीच यह पहला मुकाबला होगा।

IPL 2023: आईपीएल 2023 में आज शानदार शनिवार के दिन 2 मुकाबले खेले जाएंगें। दिन का दूसरा और आईपीएल 2023 का 12वां मुकाबला आज मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

आईपीएल 2023 में मुंबई का वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम मुंबई इंडियंस का होम ग्राउंड होगा। 4 साल के लम्बे इन्तजार के बाद अब आईपीएल होम एंड अवे फॉर्मेट में लोट आया है।

सभी टीमें अपने आधे लीग मैच अपने होम ग्राउंड पर खेलेंगी और आधे लीग मैच अवे ग्राउंड्स पर खेलेगी। आईपीएल 2023 में यह इन दोनों टीमों के बीच यह पहला मुकाबला होगा।

मुंबई इंडियंस की टीम अपना पिछल मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ हारकर यहां पहुंची है। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने अपने पहले मुकाबले में जीत दर्ज की थी।

चेन्नई की टीम अपने जीत के मूमेंटम को बरकरार रखना चाहेगी और मुंबई आईपीएल 2023 में अपनी पहली जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम की कमान एमएस धोनी और मुंबई इंडियंस की टीम की कमान रोहित शर्मा के हाथों में है।

इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा एप्प पर की जाएगी। यह मैच भारतीय समयनुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा और मैच से आधा घंटा पहले टॉस होगा। 

मुंबई इंडियंस की संभावित-XI 

रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, कैमरन ग्रीन, तिलक वर्मा, टिम डेविड, नेहल वढेरा, ऋतिक शौकीन, पीयूष चावला, जोफ्रा आर्चर, अरशद खान

चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित-XI 

डेवन कॉनवे, रुतुराज गायकवाड़, मोइन अली, बेन स्टोक्स, अंबाती रायडू, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (कप्तान/विकेटकीपर), शिवम दूबे, मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, आरएस हैंगरगेकर


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।
whtsapp-img