1. Home
  2. Cricket
  3. IPL 2025

IPL 2023: नॉन-वेज खाने के शौकीन हैं ये खिलाड़ी

IPL 2023: नॉन-वेज खाने के शौकीन हैं ये खिलाड़ी
Indian Premier League: आज हम आपको बताएंगे कि क्रिकेट के सितारे भी बहुत चटोरे हैं। इनमें महेंद्र सिंह धोनी, युजवेंद्र चहल और सूर्यकुमार यादव का नाम शामिल है। ये नॉन वेज के भी बहुत शौकीन हैं। आइए जानते हैं इनको क्‍या-क्‍या पसंद है।

IPL news 2023: किसी ने सही कहा है कि ''पहला धन, निरोगी काया''। इसलिए हर व्यक्ति को अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए। फिर चाहे वो आमजन हो, बॉलीवुड एक्टर या क्रिकेट।

वक्त ने क्रिकेट के साथ खिलाड़ियों को भी बदल दिया है। तीनों फॉर्मेट खेलने के लिए खिलाड़ियों को उचित डाइट लेना (चाहे वेज या नॉनवेज) बेहद जरूरी है।

बता दें कई खिलाड़ी फिट रहने के लिए एक्सरसाइज के साथ डाइट का पूरा ध्यान भी रखते हैं। वो अपनी सेहत के साथ खिलवाड़ नहीं करते हैं। तो चलिए जानेंगे उन खिलाड़ियों के बारे में जो डाइट में ऩॉन वेज खाना कभी नहीं छोड़ते हैं।

महेंद्र सिंह धोनी

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 41 साल हैं लेकिन उनकी फिटनेस 25 साल की लगती है। करियर की शुरूआत से अपने पावर और एनर्जी के लिए मशहूर धोनी अपनी डाइट में नियमित रूप से नॉन वेज को शामिल करते हैं।

चहल और सूर्या की तरह ही धोनी को भी चिकन बहुत पंसद है। चिकन टिक्का, चिकन बटर मसाला धोनी को काफी पसंद है। 

युजवेंद्र चहल

टीम इंडिया के लिए टी 20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले युजवेंद्र चहल की कद काठी देखकर शायद आप सोचे कि उनकी डायट हैवी न हो लेकिन आप गलत हैं।

दरअसल, चहल टीम इंडिया के उन खिलाड़ियों में हैं जिनकी डाइट में नॉन वेज मस्ट है। चहल ने एक इंटरव्यू में बताया था कि खाने में उन्हें नॉन वेज पसंद है।

दिल्ली के चांदनी चौक में मिलने वाले कबाब, चिकन और बटर चिकन को चहल ने अपना फेवरेट फूड बताया था।

सूर्यकुमार यादव

अपनी बल्लेबाजी से गेंदबाजों में दहशत फैलाने वाले सूर्यकुमार यादव नॉन वेज के काफी शौकीन हैं। ऐसा कोई दिन नहीं जाता जिस दिन सूर्या नॉन वेज न खाएं।

मुंबई के सूर्या अपने दिन की शुरूआत तो बड़ा पाव से करते हैं लेकिन लंच या फिर डिनर में उन्हें चिकन जरुर चाहिए। सूर्यकुमार यादव को चावल के साथ चिकन खाना बेहद पसंद है। वे आमलेट खाना भी पसंद करते हैं।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।
whtsapp-img