1. Home
  2. Cricket
  3. IPL 2025

IPL 2023 Virat Kohli Fifty: आरसीबी के विराट ने छक्के जड़ने में नया कीर्तिमान बनाया

IPL 2023 Virat Kohli Fifty: आरसीबी के विराट ने छक्के जड़ने में नया कीर्तिमान बनाया
IPL 2023 News: आरसीबी के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली ने अर्धशतक जड़ते हुए एक बार फिर इतिहास रच दिया। इस पारी में विराट कोहली ने 4 छक्के जड़े और एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। अब वह आईपीएल में सर्वाधिक छक्के लगाने के मामले में 5वें बल्लेबाज बन गए हैं।

Lucknow Super Giants Virat Kohli Fifty in IPL 2023:

बीते सोमवार (10अप्रैल) को बैंगलोर के एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) और लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के बीच इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के 16वें संस्करण का 15वां मैच खेला गया।

इसमें आरसीबी के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली ने अर्धशतक जड़ते हुए एक बार फिर इतिहास रच दिया।

इस पारी में विराट कोहली ने 4 छक्के जड़े और एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

अब वह आईपीएल में सर्वाधिक छक्के लगाने के मामले में 5वें बल्लेबाज बन गए हैं।

विराट के नाम 226 मैच में कुल 227 छक्के

बता दें बीते कल विराट ने केवल लखनऊ के खिलाफ मैच में 36 गेंद पर अर्धशतक जड़ा। कोहली ने अपनी इस पारी में 4 चौके और 3 गगनचुंबी छक्के जड़े।

हालांकि वह फाफ डुप्लेसी के साथ पहले विकेट के लिए 96 रन की साझेदारी कर आउट हुए। उन्हें 61 रन के निजी स्कोर पर अमित मिश्रा ने मार्कस स्टोइनिस के हाथों कैच करवाया।

वहीं विराट कोहली के नाम 226 मैच में अब कुल 227 छक्के हो गए हैं। इस सूची में सबसे पहला नाम क्रिस गेल का है, जिनके नाम 142 मैच में 357 छक्के हैं।

कोहली का दूसरा अर्धशतक

बता दें कोहली के अलावा इस मैच में फाफ डु प्लेसी ने 43 गेंद पर 73 रन की पारी खेली थी। लेकिन आईपीएल 2023 में विराट कोहली का दूसरा अर्धशतक है।

इससे पहले उन्होंने लखनऊ के खिलाफ अपने पहले मैच में 49 गेंद में नाबाद 82 रन की पारी खेली थी और अब उन्होंने लखनऊ के खिलाफ 44 गेंद में 61 रन की पारी खेली।

मुंबई के खिलाफ इस मैच में आरसीबी के सामने जीत के लिए 172 रन का लक्ष्य था, जिसे आरसीबी ने केवल 2 विकेट खोकर 16.2 ओवर में हासिल कर लिया था।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।
whtsapp-img