1. Home
  2. Cricket
  3. IPL 2025

IPL 2023: आईपीएल 2023 की ट्रॉफी जीत सकती है ये टीम, इस दिग्गज ने की भविष्यवाणी

IPL 2023: आईपीएल 2023 की ट्रॉफी जीत सकती है ये टीम, इस दिग्गज ने की भविष्यवाणी

IPL 16: आईपीएल 2023 की शुरुआत रंगारंग कार्यक्रम से हो चुकी है। पहले मैच में गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। आईपीएल की शुरुआत से पहले ही एक दिग्गज क्रिकेटर ने अपने बयान से तहलका मचा दिया है।

IPL 2023: आईपीएल 2023 शुरु हो चुका है, और आज 16वें सीजन का दूसरा दिन है। दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग का आगाज शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस की भिडंÞत से हुआ था।

बता दें आईपीएल शुरू होने से पहले कई दिग्गजों ने ''आईपीएल 2023 की ट्रॉफी किसके साथ जाएगी'' को लेकर अपनी भविष्यवाणियां कर दी हैं। उन्हीं में से एक हैं दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज आलराउंडर जैक कैलिस।

जिन्होंने ने हाल ही में स्टार स्पोर्ट्स पर कहा था कि ''मुझे इस साल लग रहा है कि दिल्ली कैपिटल्स ''आईपीएल 2023 जीत सकती है''। तो चलिए जानेंगे इस बारे में।

इन स्थानों पर होगा आईपीएल?

इस बार आईपीएल 2023 का महाकुंभ 12 स्थानों पर खेला जाएगा। जिसमें स्थान हैं-अहमदाबाद, मोहाली, लखनऊ, हैदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली, कोलकाता, जयपुर, मुंबई, गुवाहाटी और धर्मशाला आईपीएल 2023 के मैचों की मेजबानी करेंगे। 2019 के बाद पहली बार लीग होम-एंड-अवे शेड्यूल पर हैं। जहां प्रत्येक टीम कुल 14 मैच खेलेंगी।

इस दिग्गज ने दिया बड़ा बयान?

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व आलराउंडर जैक कैलिस ने स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए कहा है कि इस बार कांटे की टक्कर होने वाली है। यह कहना मुश्किल है कि कौन सी टीम खिताब जीतने वाली है।

जैक कैलिस ने कहा कि आईपीएल की सभी टीमों में इतनी क्षमता है कि वे कभी भी पासा पलट सकती हैं। वहीं कैलिस ने आगे कहा कि टीमों को देखते हुए मुझे लग रहा है कि इस बार फाइनल मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच होगा। जिसमें इस बार दिल्ली कैपिटल्स की टीम मेरे हिसाब से बाजी मार सकती है।

आईपीएल खेल चुके हैं जैक कैलिस?

बता दें जैक्स कैलिस आईपीएल में खेल चुके हैं। 2008 से 2010 तक वह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, 2011 से 2014 तक कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा रहे। जिसने 2012 और 2014 में आईपीएल जीता था।

98 मैचों में उन्होंने 28.55 की औसत और 109.23 की स्ट्राइक रेट से 2,427 रन बनाए। उन्होंने 17 अर्धशतक बनाए। उन्होंने 7.90 की इकॉनमी और 35.28 के औसत के साथ 65 विकेट भी लिए।

मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के आईपीएल आंकड़े?

अगर बात दोनों टीमों के आंकड़ों कि की जाए तो दोनों ही टीमें एक दूसरे से बिल्कुल अलग रहा है। एक तरफ मुंबई आईपीएल में सबसे सफल टीम रही है जबकि दिल्ली कैपिटल्स की टीम आज तक एक भी आईपीएल ट्रॉफी नहीं जीत पाई है।

मुंबई इंडियंस आईपीएल 2023 में अपने अभियान की शुरूआत 2 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मुकाबले से करेगी जबकि दिल्ली कैपिटल्स की टीम 1 अप्रैल को लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ खेलेगी।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।
whtsapp-img