IPL 2023: काइल मेयर्स और मार्क वुड के शानदार प्रदर्शन की बदौलत लखनऊ सुपर जाइंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स को बुरी तरह रोंदा

LSG vs DC: आईपीएल 2023 का तीसरा और कल के दिन का दूसरा मुकाबला लखनऊ सुपर जाइंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। आईपीएल 2023 में लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम लखनऊ सुपर जाइंट्स का होम ग्राउंड है। 3 साल के इन्तजार क बाद आईपीएल होम एंड अवे फॉर्मेट में लौट आया है।
IPL 2023: आईपीएल 2023 में दूसरे दिन 2 मुकाबले खेले गए। आईपीएल 2023 का तीसरा और कल के दिन का दूसरा मुकाबला लखनऊ सुपर जाइंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया।
आईपीएल 2023 में लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम लखनऊ सुपर जाइंट्स का होम ग्राउंड होगा। 3 साल के इन्तजार क बाद आईपीएल होम एंड अवे फॉर्मेट में लौट आया है। सभी टीमें अपने आधे लीग मैच अपने होम ग्राउंड पर खेलेंगी और आधे लीग मैच अवे ग्राउंड्स पर खेलेगी।
आईपीएल 2023 में यह लखनऊ और दिल्ली दोनों ही टीमों का पहला मुकबला था। जिसमें लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को 50 रन से हरा दिया। इसी के साथ लखनऊ सुपर जाइंट्स ने अपने आईपीएल 2023 अभियान की शुरुआत जीत के साथ की है।
वहीं दिल्ली कैपिटल्स को अपने पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम की कमान केएल राहुल और दिल्ली कैपिटल्स की टीम की कमान डेविड वार्नर के हाथों में है।
मेयर्स और वुड ने तोड़ी दिल्ली की कमर
इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम की शुरुआत बेहद धीमी रही। लेकिन काइल मेयर्स ने पॉवरप्ले खत्म होते ही दिल्ली के गेंदबाजों की धुनाई शुरू कर दी।
मेयर्स 38 गेंदों में 73 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलकर आउट हुए। इसके अलावा निकोलस पूरन ने भी 36 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। जिसकी बदौलत लखनऊ ने अपने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर कुल 193 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने ताबड़तोड़ अंदाज में पारी की शुरुआत की। लेकिन एक बार जब विकेट गिरने लगे, तो वार्नर के अलावा कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर नहीं टिक पाया।
मार्क वुड ने दिल्ली की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी और अपने 4 ओवरों में महज 14 रन देकर 5 विकेट निकाले। दिल्ली के लिए डेविड वार्नर ने 56 और राइली रूसो ने 30 रन बनाए। इन दोनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज कुछ ख़ास नहीं कर सका।
दिल्ली की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर महज 143 रन ही बना सकी। जिससे लखनऊ सुपर जाइंट्स ने इस मैच को 50 रनों के बड़े अंतर से जीत लिया। शानदार गेंदबाजी करने वाले मार्क वुड को प्लेयर ऑफ़ द मैच भी चुना गया।
लखनऊ सुपर जाइंट्स की प्लेइंग-11
केएल राहुल (कप्तान), काइल मेयर्स, मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुड्डा, क्रुणाल पांड्या, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), आयुष बडोनी, मार्क वुड, जयदेव उनादकट, रवि बिश्नोई, आवेश खान
दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग-11
डेविड वार्नर (कप्तान), पृथ्वी शॉ, मिचेल मार्श, रिले रोसौव, सरफराज खान (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, चेतन सकारिया, खलील अहमद, मुकेश कुमार
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।