1. Home
  2. Cricket
  3. IPL 2025

IPL 2023: मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2023 में खोला जीत का खाता, दिल्ली को मिली लगातार चौथी हार

IPL 2023: मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2023 में खोला जीत का खाता, दिल्ली को मिली लगातार चौथी हार

MI vs DC: आईपीएल 2023 का 16वां मुकाबला कल मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। आईपीएल 2023 में इन दोनों ही टीमों के बीच यह पहला मुकाबला था। जिसमें मुंबई इंडियंस की टीम ने 6 विकेट से जीत दर्ज की।

IPL 2023: आईपीएल 2023 का 16वां मुकाबला कल मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। आईपीएल 2023 में दिल्ली का अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम दिल्ली कैपिटल्स का होम ग्राउंड होगा।

4 साल के लम्बे इन्तजार के बाद अब आईपीएल होम एंड अवे फॉर्मेट में लोट आया है। सभी टीमें अपने आधे लीग मैच अपने होम ग्राउंड पर खेलेंगी और आधे लीग मैच अवे ग्राउंड्स पर खेलेगी। आईपीएल 2023 में यह इन दोनों टीमों के बीच यह पहला मुकाबला होगा।

इस मैच से पहले दोनों ही टीमों का अब तक आईपीएल 2023 में जीत का खाता नहीं खुला था। लेकिन इस मैच में मुंबई इंडियंस की टीम ने आईपीएल 2023 में अपना जीता खाता खोल लिया।

वहीं दिल्ली कैपिटल्स को लगातार चौथी हार का सामना करना पड़ा। मुंबई इंडियंस की टीम की कमान रोहित शर्मा और दिल्ली कैपिटल्स की टीम की कमान डेविड वार्नर के हाथों में थी। मुंबई इंडियंस ने इस मैच को 6 विकेट से जीत लिया। 

IPL Updates के लिये हमारे स्पेशल व्हाट्सएप ग्रुप को जॉइन करें।  https://chat.whatsapp.com/KR5E6JadLJn6v5qK8raZFV

दिल्ली को मिली लगातार चौथी हार 

इस मैच में मुंबई इंडियंस की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम की शुरुआत एक बार फिर बेहद खराब रही। पृथ्वी शॉ एक बार फिर फ्लॉप रहे।

कप्तान डेविड वार्नर ने भी बेहद धीमी बल्लेबाजी की। वार्नर ने 47 गेंदों में महज 51 रन बनाए। लेकिन आखिर में अक्षर पटेल ने 25 गेंदों में 54 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। जिसकी बदौलत दिल्ली कैपिटल्स की टीम का स्कोर 172 तक पहुंच गया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम की शुरुआत काफी अच्छी रही। ईशान किशन ने 31 रन की शानदार पारी खेली। किशन के आउट होने के बाद तिलक वर्मा ने भी 41 रन की शानदार पारी खेली। लेकिन तिलक के आउट होते ही सूर्यकुमार यादव भी पहली गेंद पर ही आउट हो गए।

जिसके बाद दिल्ली ने मैच में अपनी पकड़ बनानी शुरू कर दी। कप्तान रोहित शर्मा ने 65 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। लेकिन आखिर में टिम डेविड और कैमरून ग्रीन ने मुंबई को आखिरी गेंद पर जीत दिलाई। 

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग-XI 

रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नेहाल वढेरा, रितिक शौकीन, रिले मेरेडिथ, अरशद खान, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडॉर्फ

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग-XI 

पृथ्वी शॉ, डेविड वॉर्नर (कप्तान), मनीष पांडे, यश ढुल, रोवमैन पॉवेल, ललित यादव, अक्षर पटेल, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, एनरिक नार्जे, मुस्तफिजुर रहमान


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।
whtsapp-img