1. Home
  2. Cricket
  3. IPL 2025

IPL 2023: ऑरेंज कैप और पर्पल कैप जीतने के लिए यें खिलाड़ी पेश करेंगे प्रबल दावेदारी

IPL 2023: ऑरेंज कैप और पर्पल कैप जीतने के लिए यें खिलाड़ी पेश करेंगें प्रबल दावेदारी

IPL 2023 Orange Cap: आईपीएल के 16वें एडिशन का रोमांच अपने चरम पर है। आईपीएल 2023 में ऑरेंज कैप चेन्नई सुपर किंग्स के सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ के सिर पर सजी हुई है। जबकि पर्पल कैप पर लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज मार्क वुड का कब्जा है। 

IPL 2023: आईपीएल 2023 के हर मैच दर्शकों के लिए नया रोमांच लेकर आ रहे हैं। बीते कल सोमवार को चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मैच हुआ। जिसमें चेन्नई ने ड्वेन कॉनवे और ऋतुराज गायकवाड के बदौलत 217 रनों का लक्ष्य तय किया।

जवाब में लखनऊ टीम को सिर्फ 205 रनों में ही संतोष करना पड़ा। वहीं मैच में इस बार आए दिन ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की रेस में नए-नए खिलाड़ियों के नाम जुड़ रहे हैं। तो चलिए जानेंगे आईपीएल 2023 में ऑरेंज कैप और पर्पल कैप पर किन खिलाड़ियों का कब्जा हो रखा है।

ऑरेंज कैप पर क्यों ऋतुराज का कब्जा

आईपीएल 2023 के ऑरेंज कैप पर पहले मैच के बाद से चेन्नई सुपर किंग्स के ओपनर ऋतुराज गायकवाड़ का कब्जा है। क्योंकि आईपीएल 2023 में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी ऋतुराज गायकवाड़ हैं।

बैक टू बैक दो मुकाबले में अर्धशतक जड़ उन्होंने इस टूनार्मेंट में अब तक कुल 149 रन बना लिए हैं। उनके बाद दूसरे ही नंबर पर लखनऊ सुपर जायंट्स के काइल मेयर्स हैं।

उन्होंने अब तक 126 रन बनाए हैं। तीसरे नंबर पर मुंबई के तिलक वर्मा, चौथे और पांचवें पायदान पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के विराट कोहली और फाफ डु प्लेसिस हैं।

मार्क वुड के सिर पर सजी है पर्पल कैप

आईपीएल 2023 के पर्पल कैप पर लखनऊ सुपर जाएंट्स के पेसर मार्क वुड का कब्जा है। जो इस लीग में अब तक टॉप विकेट टेकर हैं। मार्क वुड ने अब तक बेहद ही शानदार प्रदर्शन दिखाया है।

साथ वह इस सीजन पांच विकेट निकालने वाले पहले गेंदबाज भी हैं। वुड के नाम अभी तक 8 विकेट हैं। दूसरे नंबर सुपर जायंट्स के ही गेंदबाज रवि बिश्नोई (5) हैं।

तीसरे पर आईपीएल 2022 के पर्पल कैप विजेता युजवेंद्र चहल (4) काबिज हैं। चौथे में मोईन अली (4) और पांचवें में अर्शदीप सिंह (3) का नाम है।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।
whtsapp-img