Rohit Sharma Success Story: एमआई के कप्तान के सपनों में गरीबी रूकावट तो बनी, लेकिन हिम्मत नहीं हारी

Rohit Sharma Struggle Story: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023) में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के कप्तान रोहित शर्मा आईपीएल ही नहीं बल्कि इंटरनेशनल क्रिकेट में भी अपना हुनर दिखाने का दम रखते हैं।
रोहित ने क्रिकेट ट्रेनिंग साल 1999 में शुरू की
30 अप्रैल 1987 को मुंबई के नागपुर के बनसोड में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का जन्म हुआ था। रोहित के पिता गुरुनाथ शर्मा एक निजी कंपनी में केयरटेकर के तौर पर काम करते थे।
परिवार की आर्थिक तंगी थी, जिसकी वजह से वो बोरीवली में अपने दादा के पास चले गए। रोहित का क्रिकेट के प्रति जज्बा और जुनून देखकर उनके चाचा ने उनकी मदद की।
अपने पैसों से उनको क्रिकेट अकादमी में दाखिला करवा दिया। साल 1999 में Rohit Sharma की क्रिकेट ट्रेनिंग शुरू हुई। उन्होंने क्रिकेट की बारीकियां सीखीं।
कोच दिनेश लाड का साथ मिला। वह रोहित के खेल से प्रभावित हुए। उन्होंने रोहित के अंकल से बात कर रोहित का दाखिला 'स्वामी विवेकानंद इंटरनेशल स्कूल' में करा दिया।
यहां रोहित को 4 साल तक स्कॉलरशिप मिल गई। वह पढ़ाई के साथ यहां अपना खेल जारी रख सकते थे।
भारत के पूर्व क्रिकेटर और Rohit Sharma के बचपन के दोस्त प्रज्ञान ओझा बताते हैं कि रोहित शर्मा के पास किट खरीदने के पैसे नहीं थे।
जिसके लिए उन्होंने दूध की डिलीवरी का काम किया। एक साधारण परिवार में जन्म लेने वाले रोहित शर्मा को क्रिकेट खेलने के लिए अपने परिवार से दूर रहना पड़ा।
ऐसे पड़ा 'हिटमैन' नाम
प्रज्ञान ओझा बताते हैं कि क्रिकेट अकादमी जाने के लिए रोहित (Rohit Sharma) को मुंबई की लोकल ट्रेन में सफर तय करना पड़ता था। उनके पास टैक्सी के पैसे नहीं थे।
भूख लगने पर वडापाव खाकर क्रिकेट अभ्यास करते। छोटी सी उम्र में मंजिल को पाने के लिए रोहित अपने कंधों पर क्रिकेट किट का बोझ लिए लोकल ट्रेन का धक्का खाते हुए ट्रेनिंग कैंप पहुंचते थे।
हालांकि, शरुआत में रोहित आफ स्पिन गेंदबाजी करते थे। फिर कोच दिनेश की सलाह पर उन्होंने बल्लेबाजी में महारत हासिल की।
फिर जब अपनी काबलियत दिखाने का रोहित को मौका मिला तो उन्होंने गेंद को ऐसा हिट किया कि दुनिया उन्हें ''हिटमैन' के नाम से जानने लगी।
धोनी को पीछे छोड़ दिया
इस समय रोहित शर्मा Rohit Sharma() आईपीएल में सबसे ज्यादा पैसा कमाने वाले खिलाड़ियों के मामले में धोनी को भी पीछे छोड़ दिया है।
उन्होंने आईपीएल में 178.6 करोड़ रुपए कमा चुके हैं। रोहित ने आईपीएल में अपनी कप्तानी वाली टीम मुंबई इंडियंस को पांच बार चैंपियन बनाया है।
एक बार साल 2008 में डेक्कन चार्जर्स में खेलते हुए उनकी टीम ने खिताब जीता था।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।