1. Home
  2. Cricket
  3. IPL 2025

IPL 2023: विराट और फाफ की पारियों की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने मुंबई इंडियंस को एकतरफा मुकाबले में दी शिकस्त

IPL 2023: विराट और फाफ की पारियों की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने मुंबई इंडियंस को एकतरफा मुकाबले में दी शिकस्त 

MI vs RCB: आईपीएल 2023 का 5वां और कल के दिन का दूसरा मुकाबला मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। आईपीएल 2023 में बेंगलुरु का एम चिन्नास्वामी स्टेडियम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का होम ग्राउंड होगा। 3 साल के इन्तजार क बाद आईपीएल होम एंड अवे फॉर्मेट में लौट आया है।

IPL 2023: आईपीएल 2023 में कल सुपर संडे के दिन भी 2 मुकाबले खेले गए। आईपीएल 2023 का 5वां और कल के दिन का दूसरा मुकाबला मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया।

आईपीएल 2023 में बेंगलुरु का एम चिन्नास्वामी स्टेडियम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का होम ग्राउंड होगा। 3 साल के इन्तजार क बाद आईपीएल होम एंड अवे फॉर्मेट में लौट आया है।

सभी टीमें अपने आधे लीग मैच अपने होम ग्राउंड पर खेलेंगी और आधे लीग मैच अवे ग्राउंड्स पर खेलेगी। आईपीएल 2023 में यह मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर दोनों ही टीमों का पहला मुकबला था।

जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने मुंबई इंडियंस को 8 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अपने आईपीएल 2023 अभियान की शुरुआत जीत के साथ की है।

वहीं मुंबई इंडियंस की टीम को अपने पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल 2012 के बाद से अब तक आईपीएल का पहला मुकाबला नहीं जीत पाई है। 

फाफ और विराट ने जमाया रंग 

इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरे मुंबई इंडियंस की शुरुआत बेहद खराब रही। मुंबई इंडियंस की टीम पावरप्ले का फायदा उठाने में विफल रही।

मुंबई ने पावरप्ले में ही अपने 3 विकेट गवां दिए थे। लेकिन इसके बाद मुंबई इंडियंस के उभरते सितारे तिलक वर्मा ने एक छोर संभाल लिया और बैंगलोर के गेंदबाजों की खूब धुनाई की।

तिलक वर्मा ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की और 84 रन की नाबाद पारी खेलकर अपनी टीम का स्कोर 171 तक पहुंचा दिया। तिलक के अलावा कोई भी बल्लेबाज ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक पाया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने ताबड़तोड़ अंदाज में पारी की शुरुआत की। फाफ डु प्लेसिस और विराट कोहली ने आते ही मुंबई के गेंदबाजों की धुनाई शुरू कर दी।

दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 148 रन की साझेदारी हुई। जिसमें फाफ ने 73 रनों की पारी खेली। दूसरी तरफ विराट ने 82 रनों की नाबाद अर्धशतकीय पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 16.2 ओवर में ही लक्ष्य का पीछा कर लिया। 

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की प्लेइंग-XI 

विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, माइकल ब्रेसवेल, शाहबाज अहमद, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), कर्ण शर्मा, हर्षल पटेल, आकाश दीप, रीस टॉपले, मोहम्मद सिराज

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग-XI 

रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, कैमरून ग्रीन, तिलक वर्मा, टिम डेविड, नेहल वढेरा, ऋतिक शौकीन, पीयूष चावला, जोफ्रा आर्चर, अरशद खान


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।
whtsapp-img