1. Home
  2. Cricket
  3. IPL 2025

IPL 2023: मुंबई इंडियंस की तरफ से इस खिलाड़ी के बल्ले ने मचाई तबाही

IPL 2023: मुंबई इंडियंस की तरफ से इस खिलाड़ी के बल्ले ने मचाई तबाही

Team India Cricketer: आईपीएल 2023 में रोमांच अपने चरम पर है। मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच रविवार को खेले गए आईपीएल 2023 के मैच में टीम इंडिया को अपने भविष्य का स्टार बल्लेबाज मिल गया है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ आईपीएल 2023 के मैच में एक इलेक्ट्रीशियन के बेटे ने बल्ले से ऐसा कोहराम मचाया। जिसने वर्ल्ड क्रिकेट में अचानक सनसनी मचा दी है।

IPL 2023: इस समय आईपीएल 2023 का 16वां सीजन अपने चरम पर है। आज आईपीएल का 5वां दिन है। रविवार को आईपीएल में दो कड़े मुकाबले हुए। जिसमें सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच भिंड़त हैदराबाद स्टेडियम में दोपहर 3:30 बजे खेला गया।

दूसरा मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस के बीच मैच बेंगलुरु स्टेडियम में शाम 7:30 बचे खेला। जिसमें मुंबई इंडियंस टीम की तरफ से एक इलेक्ट्रीशियन के बेटे ने बल्ले से ऐसा कोहराम मचाया, जिसने वर्ल्ड क्रिकेट में अचानक सनसनी मचा दी है। तो चलिए जानेंगे इस बारे में।

इस खिलाड़ी ने पलट दिया मैच?

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ रविवार (2 अप्रैल) को खेले गए आईपीएल 2023 के मैच में एक समय पर मुंबई इंडियंस का स्कोर 5.2 ओवर में 20 रन पर 3 विकेट था और उसकी हालत बेहद नाजुक थी।

इसके बाद क्रीज पर इलेक्ट्रीशियन के बेटे तिलक वर्मा मुंबई इंडियंस के लिए नंबर 5 पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरते हैं। इस मौके का तिलक ने मुंबई इंडियंस के लिए नंबर 5 पर 46 गेंदों में 84 रनों की विस्फोटक पारी खेल दी।

तिलक वर्मा की इस पारी में 9 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। इसके बाद से तिलक वर्मा को टीम इंडिया के भविष्य का स्टार बल्लेबाज बताया जा रहा है। क्योंकि 20 रन पर 3 विकेट गिरने के बाद नंबर 5 पर ऐसी विस्फोटक पारी खेलना हर किसी के बस की बात नहीं होती। 

मुंबई के लिए चमके तिलक

मुंबई ने आईपीएल-2022 की नीलामी में बाएं हाथ के इस बल्लेबाज को अपने साथ जोड़ा। यहां टीम ने उन पर भरोसा जताया और तिलक ने भी टीम को निराश नहीं किया। तिलक ने पिछले साल मुंबई के लिए शानदार खेल दिखाया और वह टीम के नए सितारे बनकर निकले।

वह पिछले सीजन मुंबई के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर रहे थे। उन्होंने 14 मैचों में 397 रन बनाए थे जिसमें दो अर्धशतक शामिल थे। इस दौरान उनका औसत 36.09 का रहा था। आईपीएल 2023 में भी तिलक वहीं से शुरूआत की है जहां से पिछले सीजन खत्म की थी।

यहां से शुरू हुआ तिलक का सफर...

एक रिपोर्ट मुताबिक तिलक वर्मा टेनिस बॉल से क्रिकेट खेला करते थे। वहीं पर सलाम बायश ने उनको देखा और उन्हें एकेडमी में शामिल किया।  तिलक वर्मा के पिता पेशे से इलेक्ट्रीशियन हैं।

तिलक के पिता हालांकि लीगल स्पोर्ट्स एकेडमी की फीस भरने की स्थिति में नहीं थे। तिलक वर्मा को इस मुकाम पर पहुंचाने का श्रेय उसके कोच सलाम बायश को जाता है। तिलक ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके कोच सलाम बायश ने उन्हें कोचिंग के अलावा भोजन और जरूरत पड़ने पर अपने घर में रहने के लिए भी जगह दी।

यहां से तिलक का सफर शुरू हुआ तो भारत की अंडर-19 टीम तक पहुंचा। प्रियम गर्ग की कप्तानी वाली भारत की अंडर-19 टीम ने 2020 में विश्व कप के फाइनल में कदम रखा था। इस टूनार्मेंट में हालांकि तिलक ज्यादा चले नहीं थे। फिर उन्होंने घरेलू क्रिकेट में धमाल मचाया था।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।
whtsapp-img