1. Home
  2. Cricket
  3. IPL 2025

IPL 2023: मुंबई इंडियंस के युवा खिलाड़ियों को टिप्स देते नजर आए विराट कोहली और फाफ डु प्लेसिस

IPL 2023: मुंबई इंडियंस के युवा खिलाड़ियों को टिप्स देते नजर आए विराट कोहली और फाफ डु प्लेसिस

Virat Kohli: मैच के बाद आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और फाफ डु प्लेसिस ने मुंबई इंडियंस के युवा बल्लेबाजों तिलक वर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस और ट्रिस्टन स्टब्स के साथ बातचीत की। आरसीबी ने अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट साझा की जिसमें कोहली और डु प्लेसिस को मुंबई इंडियंस के युवाओं को बल्लेबाजी के टिप्स देते देखा गया। 

IPL 2023: आईपीएल 2023 का 5वां मुकाबला कल मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम से आसानी से जीत दर्ज की।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने मुंबई इंडियंस को एकतरफा मुकाबले में 8 विकेट से शिकस्त दी। मैच के बाद आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और फाफ डु प्लेसिस ने मुंबई इंडियंस के युवा बल्लेबाजों तिलक वर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस और ट्रिस्टन स्टब्स के साथ बातचीत की।

आरसीबी ने अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट साझा की जिसमें कोहली और डु प्लेसिस को मुंबई इंडियंस के युवाओं को बल्लेबाजी के टिप्स देते देखा गया। मुंबई इंडियंस को आरसीबी के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा,

लेकिन इसके बाद मुंबई के तिलक वर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस और ट्रिस्टन स्टब्स आरसीबी के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों से ज्ञान के मोती प्राप्त किए। आरसीबी ने फोटो को कैप्शन दिया है, "ज्ञान एक लौ की तरह है, यह केवल साझा करने पर तेज होता है।"

यह पहली बार नहीं है जब कोहली और डु प्लेसिस ने आईपीएल में विपक्षी युवा खिलाड़ियों के साथ बातचीत की है। आईपीएल के पिछले संस्करणों के दौरान, कोहली ने आयुष बडोनी, रियान पराग और ऋतुराज गायकवाड़ के साथ भी बातचीत की थी। 


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।
whtsapp-img