IPL News 2024: आईपीएल में विराट कोहली और शिखर धवन का अद्भुत रिकॉर्ड!

नई दिल्ली, IPL News 2024: 2008 से 2024 तक, 17 सीज़न में खेले गए आईपीएल में, केवल कोहली (5586 गेंदें) और धवन (5203 गेंदें) ही 5000 गेंदों का आंकड़ा पार कर पाए हैं। रोहित शर्मा (4776 गेंदें), डेविड वार्नर (4572 गेंदें) और सुरेश रैना (4043 गेंदें) जैसे दिग्गज भी इस रिकॉर्ड से पीछे हैं।
इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सेशन का आगाज 22 मार्च से होना जा रहा है। इसके लिए चेन्नई का एमए चिदंबरम स्टेडियम को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है, जहां रंग बिरंगें गुब्बारे और मालाओं से डिजाइन किया है। आईपीएल शुरू होने वाला है तो कोई इससे जुड़े अनोखे रिकॉर्ड भी जानना चाहता है।
अगर आपसे कोई पूछे कि अब तक आईपीएल में सबसे ज्यादा गेंद किसने खेली हैं तो शायद यह सवाल आपके ऊपर को उतर जाए। लेकिन आपको आज हम यह भी बताने जा रहे हैं कि आईपीएल में सबसे ज्यादा गेंद किस खिलाड़ी ने खेली हैं। सबसे ज्यादा रन का तो आपको पता ही होगा कि ऐसा करने वाले विराट कोहली ही हैं।
रोहित शर्मा और डेविड वॉर्नर भी पीछे
विराट कोहली और शिखर के अलावा बाकी किसी खिलाड़ी के नाम 5 हजार से ज्यादा बॉब खेलने का रिकॉर्ड नहीं है। तीसरे नंबर रोहित शर्मा आते हैं जिन्होंने आईपीएल में 4776 बॉल खेली हैं। डेविड वार्नर 4572 बॉल खेलने के साथ चौथे नंबर पर हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी सुरेश रैना ने 4043 बॉल खेलकर पांचवें नंबर पर हैं।
इन सभी खिलाड़ियों के अलावा बाकी किसी के नाम 4000 से ज्यादा बॉल खेलने का रिकॉर्ड भी नहीं है। नहीं हैं। जानकारी के लिए बता दें कि आईपीएल केवल 20 ओवर का खेल होता है। इस हिसाब से एक पारी में 120 गेंद ही फेंकी जाती हैं।
इन खिलाड़ियों ने खेली सबसे ज्यादा गेंद
भारत की सरजमीं पर बीसीसीआई के नेतृत्व में आईपीएल का आगाज 2008 में हुआ था, जिसके अब तक 16 सीजन खेले जा चुके हैं। आईपीएल सीजन जीतने में सबसे ऊपर चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस का नाम आता है। इस बीच हम आपको कुछ आईपीएल से जुड़ा ऐसा रहस्य बताने जा रहे हैं जिसे जानकर आप भी खुश हो जाएंगे।
आप सोच रहे होंगे कि ऐसा क्या रहस्य है जो सबको हैरान कर देगा। अगर आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा गेंद खेलने का जिक्र होता है तो सबसे पहले विराट कोहली का नाम आता है। विराट कोहली ने आईपीएल के 16 सीजन में 5586 बॉल खेल चुके हैं। शिखर धवन ने 5203 बॉल अब तक खेली हैं। 5 हजार से ज्यादा बॉल खेलने वाले ऐसे सिर्फ यह दो ही खिलाड़ी हैं।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।