Dangerous Batsmen of IPL: आईपीएल इतिहास में किन खिलाड़ियों की बल्लेबाजी है सबसे ज्यादा खतरनाक

Most Dangerous Batsmen of IPL: दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित क्रिकेट लीग में से एक है इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL। यही कारण क्रिकेट प्रेमियों को आईपीएल के खतरनाक प्लेयर्स के बारे में जानने में ज्यादा दिलचस्पी रहती है।
आईपीएल को रोचक बनाने में इसमें खेलने वाले खिलाड़ियों का बहुत बड़ा योगदान रहता है। इस खेल में दर्शकों की रुचि इसलिए ज्यादा बनी रहती है।
क्योंकि इसमें काफी छक्के और चौके दिखाई पड़ते हैं। तो चलिए आज के लेख में जानते हैं ऐसे खतरनाक खिलाड़ियों के बारे में जिनकी बल्लेबाजी ने सबको चकित किया है।
भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा
भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का मुंबई इंडियंस को अपनी कप्तानी में 5 बार चैम्पियन बनाने वाला रिकार्ड आईपीएल में शानदार है। रोहित ने साल 2008 में IPL के पहले सत्र में डेक्कन चार्जर्स की टीम से खेलते हुए करियर शुरू किया था।
साल 2012 में मुंबई इंडियंस की टीम से जुड़ते हुए शानदार प्रदर्शन किया। रोहित ने अबतक आईपीएल करियर में कुल 227 मैच खेले हैं और 222 पारियों में 30.30 की औसत से रन बनाते हुए कुल 5879 रन बनाये हैं।
IPL सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजो में चौथे नंबर पर आते हैं। रोहित ने आईपीएल में 129.89 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 1 शतक और 40 अर्धशतक बनाये हैं।
इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 109 रन रहा है। रोहित ने आईपीएल में कुल 519 चौके और 240 छक्के मारे है।
रोहित आईपीएल में सबसे ज्यादा चौके मारने वाले बल्लेबाजों में चौथे और सबसे ज्यादा छक्के मारने में तीसरे नंबर के बल्लेबाज हैं।
भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली
भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) आईपीएल के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों की लिस्ट में 9वें नंबर के बल्लेबाज हैं। कोहली ने आईपीएल करियर की शुरूवात साल 2008 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम से की थी।
अब तक वे बेंगलुरु टीम का हिस्सा हैं। कोहली ने आईपीएल के पहले सत्र से लेकर अबतक कुल 223 मैच खेले हैं। और 215 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 36.19 की शानदार औसत कुल 6624 रन बनाये हैं।
कोहली IPL में 6000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज हैं। कोहली ने आईपीएल में 129.14 की स्ट्राइक रेट से रन बनाते हुए कुल 578 चौके और 218 छक्के लगाये हैं।
वे आईपीएल में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले दूसरे नंबर के बल्लेबाज हैं। विराट कोहली ने आईपीएल में 215 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए कुल 5 शतक और 44 अर्धशतक बनाये हैं।
कोहली आईपीएल में सबसे ज्यादा अर्धशतक बनाने वाले बल्लेबाजो में तीसरे नंबर के बल्लेबाज हैं।
भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी (माही)
भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) अपनी कप्तानी में चेन्नई की टीम को 4 बार आईपीएल चैम्पियन बनाने वाले 10वें नंबर के खतरनाक बल्लेबाज हैं।
भारतीय क्रिकेट में अक्सर फिनिशर की भूमिका निभाने वाले धोनी ने IPL करियर की शुरूवात साल 2008 में चेन्नई टीम की कप्तानी करते हुए किया था।
धोनी आईपीएल में कुल 2 टीमों के लिए खेले हैं। साल 2016-17 में चेन्नई की टीम पर बैन लगाने के बाद वे 2 साल राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स टीम से खेले थे। धोनी ने अबतक आईपीएल में कुल 234 मैच खेले हैं।
206 पारियों में 39.19 की अच्छी बल्लेबाजी औसत से रन बनाते हुए 4978 रन बनाये हैं। धोनी आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजो के लिस्ट में सातवे नंबर पर हैं।
धोनी का आईपीएल में 135.19 की स्ट्राइक रेट है। धोनी ने आईपीएल में कुल 346 चौके और 229 छक्के लगाये हैं और वे आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले तीसरे नंबर के बल्लेबाज हैं।
धोनी ने आईपीएल में अबतक कुल 24 अर्धशतक बनाये हैं और उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 84 रन है।
वेस्टइंडीज के क्रिस गेल
वेस्टइंडीज के खिलाड़ी क्रिस गेल (Chris Gayle) जोकि आईपीएल का खतरनाक बल्लेबाज माना जाता है। गेल ने कुल 4 टीमों के साथ खेलते हुए आईपीएल में 13 सीजन का हिस्सा रहे हैं।
गेल ने IPL के दूसरे सीजन से लेकर 2021 तक कुल 142 मैच खेले हैं। और इस दौरान 141 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 39.72 की औसत के साथ कुल 4965 रन बनाये हैं।
क्रिस ने आईपीएल में कुल 148.96 की ताबड़तोड़ स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी करते हुए 404 चौके और 357 गगनचुम्बी छक्के मारे हैं।
गेल आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के मारने के मामले में पहले नंबर के बल्लेबाज हैं। गेल के नाम आईपीएल में 6 शतक और 31 अर्धशतक दर्ज हैं और उनका पारी में सबसे बड़ा स्कोर नाबाद 175 रन है।
वेस्टइंडीज के आंद्रे रसल
वेस्टइंडीज के खिलाड़ी आंद्रे रसल (Andre Russell) आईपीएल में तेजी से बल्लेबाजी करने और लम्बे-लम्बे छक्के मारने के लिए पहचाने जाते हैं। रसल का आईपीएल में स्ट्राइक रेट 177.88 का हैं।
आंद्रे रसल IPL में बतौर आलराउंडर खेलते हैं वे मीडियम फास्ट गेंदबाज हैं। रसल ने आईपीएल करियर की शुरुआत साल 2012 में दिल्ली कैपिटल्स की टीम से खेलते हुए की।
रसल ने अब तक आईपीएल में 98 मैच खेले हैं और इस दौरान 82 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 30.37 की औसत से 2035 रन बनाये हैं। इस दौरान रसल का स्ट्राइक रेट सबसे अधिक 177.88 का रहा है।
रसल ने कुल 10 अर्धशतक बनाये हैं और उनका सबसे बड़ा स्कोर नाबाद 88 रन हैं। आंद्रे रसल के नाम आईपीएल में 137 चौके और 175 छक्के मारने का रिकार्ड हैं।
वही रसल ने 89 पारियों में 9.14 की इकोनोमी रेट से गेंदबाजी करते हुए 89 विकेट चटकाए हैं। इस दौरान उनका बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन 15 रन देकर 5 विकेट रहा है।
दक्षिण अफ्रीका के एबी डीविलियर्स
दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज एबी डीविलियर्स (AB de Villiers) को आईपीएल का सबसे खतरनाक बल्लेबाज में गिना जाता है। डीविलियर्स ने आईपीएल करियर का साल 2008 में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते हुए किया था।
डीविलियर्स ने IPL में कुल 2 टीमों के साथ खेला है। पहले वे दिल्ली की टीम का हिस्सा रहे थे लेकिन बाद में में बेंगलुरु की टीम में आ गए। डीविलियर्स ने आईपीएल में कुल 184 मैच खेले।
इस दौरान 170 पारियों में 39.70 की बल्लेबाजी औसत के साथ रन बनाते हुए कुल 5162 रन बनाये हैं। डीविलियर्स ने 151.68 की स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी करते हुए 413 चौके और 251 छक्के लगाये हैं।
डीविलियर्स ने आईपीएल में 3 शतक और 40 अर्धशतक बनाये हैं और उनका सबसे बड़ा स्कोर नाबाद 133 रन है।
इंग्लैंड के जोश बटलर
इंग्लैण्ड के जोश बटलर (Josh Buttler) को आईपीएल का सबसे खतरनाक बल्लेबाज माना जाता हैं। जोश बटलर ने आईपीएल में करियर की शुरूआत साल 2016 में मुंबई इंडियंस टीम से खेलते हुए की थी।
उसके बाद राजस्थान टीम से खेलते हुए IPL में अबतक कुल 82 मैच खेले हैं। बटलर ने आईपीएल में 82 मैचों की 81 पारियों में बल्लेबाजी की है।
39.87 की बल्लेबाजी औसत से रन बनाते हुए कुल 2831 रन बनाये हैं। बटलर के बल्ले से 5 शतक निकले हैं और सभी शतक आईपीएल 2022 में राजस्थान टीम की और से खेलते हुए बनाये हैं।
बटलर ने आईपीएल में 149.70 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए कुल 277 चौके और 135 छक्के लगाये हैं। बटलर का आईपीएल में बेस्ट स्कोर 124 रन है।
बटलर ने आईपीएल करियर में 5 शतक के अलावा 15 अर्धशतक बनाये हैं।
भारतीय क्रिकेट वीरेन्द्र सहवाग
भारतीय क्रिकेट के विस्फोटक बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग (Virender Sehwag) का रिकार्ड आईपीएल में भी शानदार रहा है। सहवाग ने आईपीएल करियर की शुरूआत पहले सीजन 2008 में दिल्ली कैपिटल्स टीम की कप्तानी से की थी।
सहवाग IPL में दो फ्रेंचाइजी के लिए खेले हैं जिनमें दूसरी टीम पंजाब किंग्स हैं। सहवाग ने आईपीएल में साल 2008 से 2015 तक कुल 104 मैच खेले हैं।
सहवाग ने 27.55 की औसत से बल्लेबाजी करते हुए कुल 2728 रन बनाये हैं। इस दौरान सहवाग ने 2 शतक और 16 अर्धशतक जड़े हैं।
सहवाग का आईपीएल स्ट्राइक रेट 155.44 का रहा है। सहवाग के नाम आईपीएल में 334 चौके और 106 छक्के लगाने का रिकार्ड है। आईपीएल में बेस्ट स्कोर 122 रन है।
कैरेबियन के कीरोन पोलार्ड
कैरेबियन के कीरोन पोलार्ड (Kieron Pollard) आईपीएल में अपने हार्ड हिटिंग बल्लेबाजी और फील्डिंग के दौरान कैचिंग के लिए जाने जाते हैं। पोलार्ड आईपीएल में बतौर आलराउंडर खिलाड़ी के रूप में खेलते हैं।
पोलार्ड ने IPL करियर की शुरूआत 2010 से की थी। पूरे करियर के दौरान हमेशा मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा रहे हैं। इस दौरान पोलार्ड मुंबई इंडियंस का अहम हिस्सा बन गए थे।
पोलार्ड ने आईपीएल में 2010 से लेकर 2022 तक कुल 189 मैच खेले हैं और 171 पारियों में 28.67 की बल्लेबाजी औसत से रन बनाते हुए 3412 रन बनाये हैं।
आईपीएल में पोलार्ड का स्ट्राइक रेट 147.32 का रहा हैं। इस दौरान पोलार्ड ने कुल 218 चौके और 223 छक्के मारे हैं। पोलार्ड के नाम आईपीएल में कुल 16 अर्धशतक लगाने का रिकार्ड हैं।
उनका आईपएील में सबसे बड़ा स्कोर नाबाद 87 रन हैं। पोलार्ड ने आईपीएल में 107 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 8.79 की इकोनोमी रेट से रन देते हुए कुल 69 विकेट चटकाए हैं।
गेंदबाजी में उनका बेस्ट प्रदर्शन 44 रन देकर 4 विकेट रहा हैं।
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डेविड वार्नर
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डेविड वार्नर (David Warner) ने आईपीएल में करियर की शुरूआत साल 2009 में दिल्ली कैपिटल्स की टीम से की थी। डेविड वार्नर ने आईपीएल में 2 टीमों की ओर से खेला है।
जिसमें दूसरी टीम सनराईजर्स हैदराबाद है। साल 2016 में कप्तानी में सनराईजर्स हैदराबाद की टीम को उसकी एकमात्र IPL ट्रॉफी जिताने वाले डेविड वार्नर ने अबतक आईपीएल में कुल 162 मैच खेले हैं।
वार्नर ने स्ट्राइक रेट 140.69 से बल्लेबाजी करते हुए रन बनाये हैं। वार्नर ने 42.00 की औसत से कुल 5881 रन बनाये हैं और वे आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे नंबर के बल्लेबाज हैं।
वार्नर ने अपने 162 पारियों के दौरान बल्लेबाजी करते हुए कुल 4 शतक और 55 अर्धशतक बनाये हैं। आईपीएल में अर्धशतक बनाने वाले पहले बल्लेबाज हैं।
वार्नर आईपीएल में ज्यादा चौके लगाने वाले तीसरे नंबर के बल्लेबाज हैं। वार्नर ने आईपीएल में कुल 577 चौके और 216 छक्के लगाये हैं।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।