1. Home
  2. Cricket

Most Expensive Captains IPL: जानिए आईपीएल 2023 के सबसे महंगे कप्तान कौन-कौन से हैं?

Most Expensive Captains IPL: जानिए आईपीएल 2023 के सबसे महंगे कप्तान कौन-कौन से हैं?
IPL 2023 Most Expensive Captains: आईपीएल के सबसे महंगे कप्तान कौन हैं। आज हम आपको केएल राहुल आईपीएल सैलरी, एमएस धोनी आईपीएल, संजू सैमसन के बारे में बताएंगे। साथ ही आपको यहां से Shreyas Iyer IPL Salary, Rohit Sharma IPL Salary, David Warner IPL Salary, Shikhar Dhawan IPL Salary, IPL Salary List के बारे में पूरी जानकारी देंगे।

Most Expensive Captains IPL 2023 List: आईपीएल की शुरुआत हो और खिलाड़ी या कप्तान की बात ना हो। ऐसा हो ही नहीं सकता। इंडियन प्रीमियर लीग का आगाज 31 मार्च से होने जा रहा है। आईपीएल 2023 की शुरूआत एमएस धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग और हार्दिक पंड्या की डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस से होगी। इसमें सबसे ज्यादा हैरानी वाली बात यह है कि सबसे अनुभवी आईपीएल कप्तान एमएस धोनी से सैलरी के मामले में पांच कप्तान आगे हैं। तो चलिए आगामी सीजन के सभी कप्तानों और उनकी सैलरी पर नजर डालें। 

ये हैं आईपीएल 2023 के महंगे कप्तान?

केएल राहुल- 17 करोड़ (लखनऊ सुपरजायंट्स)। रोहित शर्मा- 16 करोड़ (मुंबई इंडियंस)। हार्दिक पंड्या- 15 करोड़ (गुजरात टाइटंस )। संजू सैमसन- 14 करोड़ (राजस्थान रॉयल्स)। श्रेयस अय्यर- 12.25 करोड़ (केकेआर, खेलने पर सस्पेंस)। एमएस धोनी- 12 करोड़ (चेन्नई सुपर किंग्स)। शिखर धवन- 8.25 करोड़ (पंजाब किंग्स)। फाफ डु प्लेसिस- 7 करोड़ (आरसीबी)। डेविड वॉर्नर- 6.25 करोड़ (दिल्ली कैपिटल्स)। एडन मार्करम- 2.60 करोड़ (सनराइजर्स हैदराबाद)।

ये हैं सीएसके के महंगे खिलाड़ी?

चेन्नई के अंदर भी कई ऐसे खिलाड़ी हैं जिनकी सैलरी महेंद्र सिंह धोनी से ज्यादा है। पिछले कुछ मैचों के लिए कप्तान बनाए गए रविंद्र जडेजा आईपीएल से 16 करोड़ कमाते हैं। वहीं इस फ्रेंचाइजी के सबसे महंगे खिलाड़ी की इस लिस्ट में बेन स्टोक्स भी शुमार हो चुके हैं, जिन्हें 16.25 में चेन्नई सुपर किंग ने खरीदा है। आईपीएल के सभी कप्तानों की लिस्ट और उनकी सैलरी के मामले में एमएस धोनी छठे स्थान पर हैं। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद के नवनियुक्त कप्तान एडन मार्करम की सैलरी सबसे कम है। लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान इस सूची में टॉप पर हैं।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।
whtsapp-img