Most Sixes in IPL 2023: इस बार IPL 2023 में सबसे ज्यादा छक्के लगा सकते हैं ये खिलाड़ी

Most Sixes in IPL 2023: आईपीएल का सबसे पहला संस्करण साल 2008 में खेला गया था। तब से हर साल इंडिया का त्यौहार कहे जाने वाले इस क्रिकेट टूनार्मेंट का इंतजार हर क्रिकेट फैन को रहता है। इस बार इंडियन प्रीमियर लीग का 16वां संस्करण 31 मार्च से शुरू होगा। और फाइनल मुकाबला 28 मई 2023 को होगा। इस बार टीमें अपने घरेलू क्रिकेट मैदान पर मैच खेलतीं नजर आएंगी। अब सवाल ये उठता है कि इस आईपीएल सीजन में कौन खिलाड़ी सबसे ज्यादा छक्के लगाते नजर आ सकता है।
जोस बटलर
राजस्थान रॉयल्स के Jos Buttler ने आईपीएल 2022 में सबसे ज्यादा छक्के लगाए थे। इन्होंने पूरे सीजन में 45 छक्के लगाए थे। आॅरेंज कैप भी आईपीएल 2022 में इन्हीं के नाम थे। ऐसे में इस सीजन भी इनका बल्ला आग उगलते हुए नजर आ सकता है।
सूर्यकुमार यादव
मुंबई इंडियंस का यह 360 प्लेयर मैदान के हर कोने में छक्के लगाने में माहिर है। सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) मैदान की हर दिशा में शॉट लगाने में सक्षम है। पिछले सीजन मुंबई के लिए सबसे ज्यादा छक्के इन्होंने ही लगाए थे। सूर्यकुमार यादव ने 8 मैचों में 16 छक्के अपने नाम किए थे। ऐसे में इस सीजन भी उनके बल्ले से बड़े शॉट्स देखने को मिलेंगे।
रोहित शर्मा
मुंबई इंडियंस कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को बड़े-बड़े छक्के लगाने का शौक है। खासकर उन्हें तेज गेंदबाज के खिलाफ शॉर्ट बॉल पर पुल शॉट खेलना बेहद पसंद है। उनके नाम आईपीएल इतिहास में 240 छक्के हैं। सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली लिस्ट में वह तीसरे नंबर पर आते हैं। ऐसे में इस आईपीएल में भी उन्हें बल्ले से ताबड़तोड़ छक्के देखने को मिल सकते हैं।
हैरी ब्रूक
इंग्लैंड का ये बल्लेबाज और आईपीएल में पहली बार खेलने वाले सनराइजर्स हैदराबाद के हैरी ब्रूक (Harry Brook) ने टूनार्मेंट शुरू होने से पहले ही दिखा दिया कि वह आईपीएल के मैचों में किस तरह से बल्लेबाजी करने वाले हैं। हैरी ब्रूक ने नेट प्रैक्टिस के दौरान बड़े-बड़े छक्के लगाए हैं। वह अपने आक्रामक शॉट्स के लिए जाने जाते हैं। इस आईपीएल में वह अपना जलवा बिखेरते नजर आ सकते हैं।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।