MS Dhoni's Retirement: आईपीएल 2024 में भी खेलते नजर आ सकते हैं माही

MS Dhoni's Retirement: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हैं।
आईपीएल के 16वें सीजन के बाद धोनी संन्यास लेंगे। ऐसा माना जा रहा था। लेकिन धोनी ने अपने फैन्स को खुश कर दिया है।
क्योंकि अब धोनी आईपीएल 2024 के 17वें सीजन में भी खेलते नजर आ सकते हैं।
धोनी के चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान पद छोड़ने से पहले एक और साल तक रहने की संभावना जतायी जा रही है।
क्या कहना है सीएसके के अधिकारी का
सीएसके के एक अधिकारी की ओर से इनसाइडस्पोर्ट को बता चला है कि एमएस ने हमें अभी तक अपने संन्यास के बारे में कुछ नहीं बताया है।
हम समझते हैं कि वह दिन देर से नहीं आएगा। लेकिन वह अपनी जिम्मेदारी को दूसरों से बेहतर समझते हैं।
उनमें से एक अगला कप्तान चुनन है। फिलहाल हमारे पास ज्यादा विकल्प नहीं हैं। बेन चोटों से जूझ रहे हैं, जडेजा के पास मौका था लेकिन वह नहीं दे सके।
तो, यह कारण हो सकता है। लेकिन जैसा भी हो धोनी ने हमें आईपीएल 2023 के अंत में रिटायर होने के बारे में कुछ नहीं बताया है।
धोनी लंबे टाइम तक टीम से जुड़े रहें: अधिकारी
आधिकारी ने आगे बताया कि यहां समझने के लिए बहुत सी चीजें हैं। साल 2025 में मेगा नीलामी होगी। हमें देखना होगा कि हमें कौन से खिलाड़ी मिलते हैं।
हम किसे रिटेन कर सकते हैं। यह एक लॉन्ग टर्म विकल्प होना चाहिए। हम एक सत्र के लिए कप्तान नहीं चुनते और एमएस निरंतरता चाहते हैं।
आईपीएल 2024 में बहुत सी चीजें साफ हो जाएंगी। आधिकारी मुताबिक इस समय फिटनेस को लेकर काफी समस्याएं हैं और इस समय हमें
इस बात की स्पष्ट समझ नहीं है कि एमएस के बाद टीम की कप्तानी कौन कर सकता है। फिलहाल एमएस कब तक रहते हैं, हम नहीं जानते।
हम केवल उम्मीद कर सकते हैं कि यह लंबा टीम से जुड़े रहें।
रिटारमेंट के सवाल पर ये जवाब था धोनी का
हाल ही में आईपीएल में लखनऊ के खिलाफ मैच में टॉस के दौरान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने आईपीएल रिटायरमेंट के बारे में कुछ हिंट जरूर दी थी।
जब प्रजेंटर डैनी मॉरिसन ने धोनी से पूछा था कि आप आखिरी आईपीएल सीजन कैसे इंजॉय कर रहे हैं।
इस बात का धोनी ने जवाब दिया था कि ये आपने तय किया है कि यह मेरा आखिरी आईपीएल है।
मैंने नहीं, धोनी की इस बात से साफ हो गया था कि वो आईपीएल 2024 का 17वां सीजन में भी खेलते हुए नजर आएंगे।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।