IPL 2023 के 54 मुकाबलों में लगभग 800 छक्के लग चुके, जानें किस टीम ने ज्यादा सिक्स खाए

Team with most sixes in IPL: आईपीएल 2023 तेजी से प्लेऑफ की ओर बढ़ रहा है। 16 वें सीजन में अब तक खेले जा चुके 54 मुकाबलों में लगभग 800 छक्के लग चुके हैं।
जिसमें गुजरात टायंट्स टीम का नाम सबसे टॉप पर है, जिन्होंने 106 छक्के लगाए हैं।
वहीं आईपीएल 2023 में सिक्स (छक्के) भी एक टीम ने ज्यादा खाया है। तो चलिए जानेंगे इस बारे में।
इन टीमों ने खाया सिक्स
आईपीएल 2023 में सबसे ज्यादा सिक्स खाने वाली टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर है।
इस टीम ने अब तक 11 मैच खेले हैं। जिसमें से 5 में जीती और 6 में हार का मुंह देखना पड़ा।
इस दौरान आरसीबी ने 98 सिक्स खाए हैं। सूची में दूसरे नंबर पर मुंबई इंडियंस टीम है, जिसके गेंदबाजों ने 97 सिक्स खाए हैं।
तीसरे नंबर पर गुजरात टायंट्स है। जिनके गेंदबाजों ने भी 92 सिक्स खाए हैं।
बता दें अंक तालिका में नंबर-1 पर मौजूद जीटी ने भी 90 से ज्यादा सिक्स खाए हैं।
चौथे स्थान पर कोलकाता नाइट राइडर्स है, जिसने 88 छक्के लगाए हैं।
हैरानी की बात ये है कि इस सीजन खराब प्रदर्शन कर रही सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने सबसे कम (65) सिक्स खाए हैं।
वहीं राजस्थान रॉयल्स ने 69 सिक्के खाए हैं।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।