1. Home
  2. Cricket

Orange Cap Holder in IPL 2023: ऑरेंज कैप की सूची में इन बल्लेबाजों का नाम

Orange Cap Holder in IPL 2023: ऑरेंज कैप की सूची में इन बल्लेबाजों का नाम
Most Runs in IPL 2023: ऑरेंज कैप पर अभी किसका कब्‍जा है। आईपीएल 2023 में कौन सा खिलाड़ी यह कैप जीतेगा। अभी तक इस रेस में 5 खिलाड़ी शामिल हैं। आइए जानते हैं orange cap holder list

Orange Cap Holder in IPL 16: आईपीएल 2023 अपने अंतिम पड़ाव पर है। सभी टीमों के खिलाड़ी अपन दमखम दिखाने में कोई कसर बाकि नहीं रख रहे हैं।

क्योंकि ऑरेंज कैप को लेकर सभी खिलाड़ियों में होड़ मची रहती है। आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन विराट कोहली ने बनाए हैं।

उनके बाद शिखर धवन, रोहित शर्मा, डेविड वॉर्नर, सुरेश रैना जैसे खिलाड़ियों का नाम आता है। अब देखना ये हैं कि आईपीएल 2023 में  कौन सा खिलाड़ी ऑरेंज कैप जीतता है।

क्योंकि अभी तक तो सिर्फ पांच खिलाड़ी इस रेस में शामिल हैं।

15 सालों तक इनके नाम रही ऑरेंज कैप

आईपीए 2008 के पहले सीजन में शॉन मार्श ने सबसे ज्यादा रन (ऑरेंज कैप ) बनाए थे। 2009 में मैथ्यू हेडन, 2010 में सचिन तेंदुलकर, 2011 एवं 12 में क्रिस गेल, 2013 में माइकल हसी,

2014 में रॉबिन उथप्पा, 2015 में डेविड वॉर्नर, 2016 में विराट कोहली, 2017 में डेविड वॉर्नर, 2018 में केन विलियमसन, 2019 में डेविड वॉर्नर, 2020 में केएल राहुल,

2021 में ऋतुराज गायकवाड़ और 2022 में जोस बटलर ने सबसे ज्यादा रन बनाते हुए ऑरेंज कैप जीती थी।

इन बल्लेबाजों के नाम ऑरेंज कैप

आपको बता दें ऑरेंज कैप रेस में टॉप-5 बल्लेबाजों का नाम शामिल है।

पहले नंबर पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान फाफ डुप्लेसी का राज है।

डुप्लेसी ने इस सीजन अभी तक 576 रन बनाए हैं और वह आईपीएल 2023 में 500 रन का आंकड़ा पार करने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं।

यशस्वी जासवाल- 575 रन। शुभमन गिल- 469 रन।

डेवोन कॉन्वे ने 468 रन और विराट कोहली ने 420 रन बनाए हैं।

ये आंकड़ं सभी खिलाड़ियों के आईपीएल 2023 के सीजन में अभी तक के  शामिल हैं।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।
whtsapp-img