1. Home
  2. Cricket

IPL 2023 Points Table: पॉइंट्स टेबल में अभी तक पहले और दूसरे स्‍थान पर कौन सी टीम है

IPL 2023 Points Table: पॉइंट्स टेबल में अभी तक पहले और दूसरे स्‍थान पर कौन सी टीम है
IPL 2023 Points Table: पॉइंट्स टेबल में अभी भी टॉप पर बरकरार गुजरात टाइटंस, चेन्नई सुपर किंग्स दूसरे स्थान पर

IPL 2023 Points Table: हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली गुजरात टाइटंस की टीम अभी भी पॉइंट्स टेबल के टॉप पर बरकरार है।

रविवार को गुजरात टाइटंस की टीम ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 56 रन से करारी मात दी और पॉइंट्स टेबल में अपनी मजबूत पकड़ को बनाए रखा है।

शनिवार को मुंबई इंडियंस को हारने के बाद एमएस धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स पॉइंट्स टेबल (IPL 2023 Points Table:) में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है।

वहीं बीती रात राजस्थान रॉयल्स की टीम को हैदराबाद के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।

Points Table IPL 2023

लेकिन इसके बाद भी राजस्थान रॉयल्स की टीम चौथे स्थान पर बरकरार है।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम 5वें स्थान पर है और टॉप-4 की तरफ बढ़ रही है।

IPL 2023 Points Table: राजस्थान रॉयल्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स इन सभी टीमों के पास 10-10 अंक हैं।

यें सभी टीमें नेट रन रेट के आधार पर एक-दूसरे से आगे-पीछे है।

गुजरात टाइटंस के 11 मैचों में सबसे ज्यादा 16 पॉइंट्स हैं। दिल्ली कैपिटल्स की टीम पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे है।

दिल्ली की टीम ने अब तक आईपीएल 2023 में 10 मैच खेले हैं। जिसमें उसे 6 मैचों में हार मिली है और महज 4 मैचों में जीत मिली है।

ये भी पढ़ें: Most IPL Wickets Yuzvendra Chahal: आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में ब्रावो के बराबर पहुंचा यह भारतीय गेंदबाज

किस टीम का क्या है हाल

गुजरात टाइटंस: डिफेंडिंग चैंपियन टीम गुजरात टाइटंस ने प्लेऑफ में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है।

रविवार को एलएसजी के खिलाफ एक बड़ी जीत से उन्होंने प्लेऑफ में पहुँचने की अपनी स्थति को और भी पुख्ता कर लिया है।

चेन्नई सुपर किंग्स: एमएस धोनी एंड कंपनी 11 मैचों में 13 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई है।

चेन्नई सुपर किंग्स ने शनिवार को चिर-प्रतिद्वंद्वी मुंबई इंडियंस को हराकर पॉइंट्स टेबल में दूसरा स्थान सुनिश्चित किया।

लखनऊ सुपर जायंट्स: लखनऊ अब 11 मैचों में 11 अंकों के साथ अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है।

उन्हें गुजरात टाइटन्स के खिलाफ बड़ी हार का सामना करना पड़ा।

राजस्थान रॉयल्स: राजस्थान रॉयल्स को बीती रात हैदराबाद के खिलाफ पिछले 6 मैचों में 5वीं हार का सामना करना पड़ा है।

जिससे उनके हालात मुश्किल हो गए हैं। रविवार को आखिरी गेंद पर उन्हें हैदराबाद के खिलाफ 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 7 विकेट की करारी शिकस्त के बावजूद आरसीबी पॉइंट्स टेबल में 5वें स्थान पर कायम है।

ये भी पढ़ें: IPL 2023 Rohit Sharma: इस साल आईपीएल में रोहित शर्मा ने कितने शतक लगाए

वह केवल रन-रेट के आधार पर ही राजस्थान रॉयल्स से पीछे है।

मुंबई इंडियंस: लगातार दो हार के बावजूद, रोहित शर्मा एंड कंपनी अंक तालिका में छटे स्थान पर है।

मुंबई की टीम 10 मैचों में 10 अंकों के साथ आरसीबी के पीछे है।

पंजाब किंग्स: एमएस धोनी की सीएसके के खिलाफ शानदार और रोमांचक जीत के बाद पंजाब किंग्स की टीम पॉइंट्स टेबल में 5वें स्थान पर पहुंच गई थी।

लेकिन अगले मैच में हार के बाद अब पंजाब की टीम अंक तालिका में 7वें स्थान पर है।

कोलकाता नाइट राइडर्स: हैदराबाद के खिलाफ अपने पिछले मुकाबले में रोमांचक जीत के बाद केकेआर की टीम अब अंक तालिका में 8वें स्थान पर है।

सनराइजर्स हैदराबाद: रविवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में जीत दर्ज करने के बाद हैदराबाद की टीम अब अंक तालिका में 9वें स्थान पर पहुंच गई है।

दिल्ली कैपिटल्स: (IPL 2023 Points Table:अपने पिछले 5 में से 4 मैचों में जीत दर्ज करने के बाद दिल्ली कैपिटल्स की टीम फिर से उभर रही है।

उन्होंने अपने पिछले मैच में आरसीबी पर शानदार जीत के साथ सीजन की अपनी चौथी जीत दर्ज की।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।
whtsapp-img