1. Home
  2. Cricket

पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान के लिए आज RCB और MI के बीच टक्कर

पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान के लिए आज RCB और MI के बीच टक्कर
IPL 2023 RCB vs MI Preview: पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान के लिए आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच टक्कर।

IPL 2023 RCB vs MI Preview: आईपीएल 2023 का 54वां मुकाबला आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।

इस मैच से पहले इन दोनों टीमों का आईपीएल 2023 में एक बार आमना-सामना हो चुका है। उस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने मुंबई इंडियंस को 8 विकेट से मात दी थी।

आज मुंबई इंडियंस की टीम के पास रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से पिछली हार का बदला लेने का अच्छा मौका होगा।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम अपना पिछला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उनके होम ग्राउंड पर हारी थी। लेकिन आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम फिर से जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी।

वहीं मुंबई इंडियंस की टीम अपना पिछला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स से उनके होम ग्राउंड पर हारी थी।

आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस दोनों ही टीमें पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान के लिए भिड़ेंगी। जो भी टीम आज का मैच जीतेगी। वह 12 अंकों के साथ अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच जाएगी।

अब देखना यह है कि कौन सी टीम इस मैच में जीत दर्ज करती है। यह मैच भारतीय समयनुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा और मैच से आधा घंटा पहले टॉस होगा।

इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और Jio Cinema एप्प पर किया जाएगा।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की संभावित-XI

फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, महिपाल लोमरोर, ग्लेन मैक्सवेल, सुयश प्रभुदेसाई/अनुज रावत, केदार जाधव, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), वानिंदु हसरंगा, हर्षल पटेल, जोश हेजलवुड, मोहम्मद सिराज

मुंबई इंडियंस की संभावित-XI 

इशान किशन (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, नेहल वढेरा, जोफ्रा आर्चर, पीयूष चावला, कुमार कार्तिकेय, अरशद खान


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।
whtsapp-img