IPL 2023: इस साल अपना आखिरी आईपीएल सीजन खेलेंगे एमएस धोनी, रोहित शर्मा ने दिया धोनी के रिटायरमेंट पर बड़ा बयान

MS Dhoni Retirement: एमएस धोनी अंतर्राष्ट्रीय स्तर और और आईपीएल में सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। चेन्नई सुपर किंग्स ने धोनी की कप्तानी में 4 बार आईपीएल की ट्रॉफी जीती है और इस साल धोनी इस नंबर को बढ़ाने का प्रयास करेंगें। लेकिन पिछले 2-3 से लगातार बातें आ रही हैं कि यह धोनी का आखिरी आईपीएल सीजन होगा। हालांकि इस मामले पर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
IPL 2023: आईपीएल के हर सीजन की शुरुआत के साथ, विशेषज्ञों और प्रशंसकों के दिमाग में हमेशा एक बात होती है, क्या यह एमएस धोनी का आखिरी साल होगा? जबकि CSK के कप्तान ने अपने संन्यास के बारे में अधिक विवरण नहीं दिया है।
आईपीएल फ्रेन्चासी मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा को लगता है कि धोनी 2-3 साल तक खेलने के लिए पर्याप्त रूप से फिट हैं और उन्हें नहीं लगता कि यह उनका आखिरी आईपीएल सीजन होगा।
मुंबई इंडियंस की प्री-सीज़न प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भारत के सलामी बल्लेबाज और कप्तान रोहित शर्मा ने सीएसके के कप्तान एमएस धोनी के रिटायरमेंट विषय पर बात की। रोहित ने कहा कि मैं पिछले 2-3 सालों से सुन रहा हूं कि यह एमएस धोनी का आखिरी सीजन होगा। मुझे लगता है कि वह कुछ और सीजन खेलने के लिए फिट है।
आखिरी बार सीएसके की जर्सी में दिखेंगे धोनी?
एमएस धोनी अंतर्राष्ट्रीय स्तर और और आईपीएल में सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। चेन्नई सुपर किंग्स ने धोनी की कप्तानी में 4 बार आईपीएल की ट्रॉफी जीती है और इस साल धोनी इस नंबर को बढ़ाने का प्रयास करेंगें।
लेकिन पिछले 2-3 से लगातार बातें आ रही हैं कि यह धोनी का आखिरी आईपीएल सीजन होगा। हालांकि इस मामले पर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। लेकिन ऐसा लगता है कि धोनी आईपीएल 2023 का अंतिम सीजन खेलने के बाद संन्यास ले लेंगे।
सीएसके के एक अधिकारी ने पुष्टि की है कि खिलाड़ी के रूप में धोनी का यह आखिरी सीजन होगा। उन्होंने कहा कि हां, एक खिलाड़ी के तौर पर यह एमएस का आखिरी सीजन होगा। अब तक हम यही जानते हैं। लेकिन जाहिर है, यह उसका फैसला है।
उन्होंने आधिकारिक तौर पर प्रबंधन को सूचित नहीं किया है कि वह संन्यास लेंगें या नहीं। सीएसके के सभी प्रशंसकों के लिए यह एक विशेष अवसर है क्योंकि आईपीएल की चेन्नई में वापसी हो रही है। लेकिन अगर धोनी अपना आखिरी सीजन खेलते हैं तो यह एक दुखद क्षण होगा।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।