1. Home
  2. Cricket

Rovman Powell story: काफी संघर्षों से भरी है दिल्ली कैपिटल्स के इस खिलाड़ी की कहानी

Rovman Powell story: काफी संघर्षों से भरी है दिल्ली कैपिटल्स के इस खिलाड़ी की कहानी
Rovman Powell: आईपीएल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा रोवमैन पावेल का बचपन बहुत गरीबी में बीता। उन्‍होंने कैसे संघर्ष किया और आज कैसे मुकाम पाया आइए जानते हैं उनके संघर्ष की कहानी।

Rovman Powell, Delhi Capitals:

वेस्टइंडीज के खिलाड़ी रोवमैन पॉवेल आईपीएल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा हैं। 16वें सीजन के शुरूआती मुकाबलों में तो पॉवेल का बल्ला खामोश था लेकिन अब खूब रन बरसा रहे हैं। हाल ही में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में जब आखिरी 6 गेंदों पर दिल्ली को जीत के लिए 36 रन की जरूरत थी तो इस खिलाड़ी ने शुरूआती तीन गेंदों पर तीन छक्के जड़कर मैच का रोमांच चरम पर ला दिया था। लेकिन क्या आप जानते हैं इस मुकाम तक पहुंचने के लिए रोवमैन पॉवेल को किन संघर्षों से गुजरना पड़ता है। 

रोवमैन पावेल की कहानी

आईपीएल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा रोवमैन पावेल जमैका के बेनिस्टेर डिस्ट्रिक्ट ऑफ ओल्ड हार्बर में जन्में थे। परिवार में एक छोटी बहन के अलावा सिंगल मदर जोन प्लमर हैं। क्योंकि पिता ने पैदा होने से पहले ही उन्हें अपनाने से इनकार कर दिया था। लाख कठिनाईयों के बाद भी हिम्मत नहीं हारी।

रोवमैन पॉवेल एक डॉक्यूमेंट्री में कहते हैं कि 'मेरी मां को परिभाषित करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं है। मैं उन्हें लोगों के कपड़े धोते देखकर बड़ा हुआ हूं। ऐसा वह सिर्फ हमारे खाने और स्कूल जाने की व्यवस्था करने के लिए करती थीं।' 

'हमारा परिवार जर्जर टीन की छत वाले मकान में रहता था। दो कमरे थे, जिसमें से एक में खाना बनता था और दूसरे में हम सभी रहते थे। रात को बारिश होती थी तो पूरे कमरे में पानी टपकना शुरू हो जाता था। हम गद्दे को उस जगह रखते थे जहां पानी न टपके। गद्दे के आसपास पानी भरा जाता था।' डॉक्यूमेंट्री में यह भी सामने आता है कि पॉवेल बकरी चराने भी जाया करते थे। इससे उन्हें कुछ पैसे मिल जाया करते थे।

आईपीएल 2023: 2.8 करोड़ में डीसी ने खरीदा था

आईपीएल 2023 के ऑक्शन में 2.8 करोड़ रुपये की बोली लगी है। रोवमैन पावेल को पिछले सीजन के आॅक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा था। रोवमैन पावेल को लेकर वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर इयान बिशप का कहना है  कि रोवमैन अपनी मां की गरीबी को मिटाने का ख्वाब उसने तभी देख लिया था जब वो सेकेंड्री स्कूल में पढ़ता था। उसने अपनी मां से इसे लेकर वादा किया था, जिसे वो बखूबी निभा रहा है।

आईपीएल 2023 में अब तक बल्ला नहीं चला

इस इमोशन की फिलहाल केकेआर के खिलाफ मैच में रोवमैन पावेल को बहुत जरूरत होगी। जैसा कि रोवमैन पॉवेल कहते हैं कि क्रिकेट फील्ड पर वो जब भी फंसते हैं तो खुद को यकीन दिलाते हैं कि जो कर रहे हैं वो अपनी मां के लिए कर रहे हैं।

आईपीएल 2023 में अब तक खेले 3 मैचों में उनका बल्ला बिल्कुल नहीं चला है। वो सिर्फ 7 रन बना सके हैं। साफ है कि वो फंसे हुए हैं। ऐसे में केकेआर के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में मौका मिलने पर वो मां को याद कर कुछ बड़ा करते हैं तो इससे ना सिर्फ उनका बल्कि दिल्ली कैपिटल्स का फायदा होगा।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।
whtsapp-img