1. Home
  2. Cricket

जानिए आरआर के बल्लेबाज Yashasvi Jaiswal की सफलता का राज क्या

जानिए आरआर के बल्लेबाज Yashasvi Jaiswal की सफलता का राज क्या
Yashasvi Jaiswal IPL: यशस्वी जायसवाल इस सीजन में अब तक 167.15 की स्ट्राइक रेट से 575 रन, एक शतक, चार अर्द्धशतक जड़ चुके हैं। तो चलिए जानेंगे यशस्वी जायसवाल की सफलता का राज क्या है।

Yashasvi Jaiswal: राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल आईपीएल 2023 में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने साल 2022 के प्लेइंग 11 से बाहर होने के बाद काफी परिश्रम किया है। बता दें यशस्वी जायसवाल को राजस्थान रॉयल्स ने पिछले साल जब बेंच पर बैठाया था तब उन्होंने पहले 10 मैचों में 258 रन बनाए थे। आईपीएल 2023 के सीजन में उनका रिकॉर्ड अलग स्टोरी बयां कर रहा है।

क्रिकेट में हर दिन एक जैसा नहीं: यशस्वी

सूत्रों मुताबिक यशस्वी जायसवाल का कहना है कि ''मैं जो भी करता हूं लगातार हूं। मैं उन चीजों के बारे में नहीं सोचता, जो मेरे नियंत्रण में नहीं हैं। मुझे पता है कि क्रिकेट में हर दिन एक जैसा नहीं होता। एक ही काम को बार-बार करने की प्रक्रिया है। अच्छा करने के बाद भी आपको इसे फिर से करते रहना चाहिए''।

जब यशस्वी पहुंचे आरआर की एकेडमी

साल 2023 मुंबई में मानसून के दौरान, जायसवाल नागपुर के तालेगांव गए जहां राजस्थान रॉयल्स की एक एकेडमी है। राजस्थान रॉयल्स की रणनीति, विकास और प्रदर्शन निदेशक जुबिन भरूचा के साथ उन्होंने आॅफ-सीजन ट्रेनिंग की। घरेलू सत्र समाप्त होने के अगले दिन वह तालेगांव चले गए। जायसवाल ने अपने स्कोरिंग शॉट्स का विस्तार किया।

यशस्वी एक जानकार का कहना है

तलेगांव में यशस्वी जायसवाल के एक जानकार का कहना है कि ''यशस्वी ऐसी स्थिति में नहीं फंसना चाहते थे, जहां विरोधी आॅफ साइड में वाइड गेंदबाजी करके रन बनाने के अवसरों में कटौती कर सकें। वह अपने पैरों का अधिक उपयोग करने, स्वीप खेलने के साथ-साथ स्विच हिट खेलने में सक्षम हैं।

कड़ी मेहनत लायी रंग

बता दें साल 2022 के प्लेइंग 11 से बाहर होने के बाद यशस्वी जायसवाल ने कड़ी मेहनत की। वह मुंबई से नागपुर के तलेगांव गए। एक दिन में पांच सौ थ्रोडाउन का सामना किया। यही नहीं सीमेंट की पिच पर 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदों का सामना किया। यशस्वी लाल-मिट्टी और काली-मिट्टी की पिचों पर बल्लेबाजी की।

बता दें राजस्थान की टीम में यशस्वी जायसवाल के कद का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि जोस बटलर जैसे दिग्गज बल्लेबाज ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ उनके लिए अपना विकेट फेंक दिया। जायसवाल ने 47 गेंदों में नाबाद 98 रन बनाकर 13 गेंदों में आईपीएल 2023 का सबसे तेज अर्धशतक बनाया।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।
whtsapp-img