Tejveer Singh Success Story : मिर्जापुर का युवा केकेआर टीम में बॉलर के रूप में चयनित, परिवार में खुशी का माहौल

Tejveer Singh KKR Fast Bowlers IPL 2023: इस समय आईपीएल का 16वां सीजन चल रहा है। सभी 10 टीमों के खिलाड़ी अपना दमखम दिखाने में कोई कसर बाकी नहीं रख रहे हैं।
हाल ही में जमालपुर के भड़ेवल गांव के रहने वाले तेजवीर सिंह का चयन आईपीएल 2023 टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) में प्रैक्टिस बॉलर के तौर पर हुआ है।
इसके लिए तेजवीर ने अपनी परीक्षा भी छोड़ दी है। बता दें तीन सालों से तेजवीर मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में कोच विजय दाहिया की देखरेख में प्रशिक्षण ले रहे है।
प्रैक्टिस बॉलर के तौर पर चयन होने के बाद परिजनों में खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा। खुशी का माहौल है। तो चलिए जानेंगे तेजवीर के बारे में।
तेजवीर ने क्यों छोड़ा पेपर
बता दें तेजवीर सिंह के पिता श्रीकांत सिंह एक किसान हैं। तेजवीर की शुरूआती पढ़ाई गांव से हुई। वाराणसी स्थित विमला इंटर कॉलेज हाईस्कूल और इंटरमीडिएट किया।
तेजवीर दाहिने हाथ के तेज बॉलर हैं। केकेआर टीम में चयन होने पर उनके पिता श्रीकांत ने कहा कि कई वर्षों से उनका बेटा मेहनत कर रहा था। अब जाकर उसे सफलता मिली है।
इस सफलता में हम पूरा परिवार उसके साथ हैं। परिवार ने कभी तेजवरी का हौसला कम नहीं होने दिया। उन्होंने बताया कि तेजवीर ने इस वर्ष मुंबई में बीए में एडमिशन कराया था।
लेकिन केकेआर टीम में चयन होने के बाद उसने परीक्षा छोड़ दी।
डीएम ने दी शुभकामनाएं
मिजार्पुर की जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने तेजवीर के चयन पर शुभकामनाएं व बधाई दी। उन्होंने कहा कि जमालपुर विकासखंड के तेजवीर की यह उपलब्धि स्थानीय युवाओं को एक नई राह और प्रेरणा देगी।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।