1. Home
  2. Cricket

Yashasvi Jaiswal IPL Records: आरआर के इस बल्लेबाज ने ऋषभ और पृथ्वी का तोड़ा बड़ा रिकॉर्ड

Yashasvi Jaiswal IPL Records: आरआर के इस बल्लेबाज ने ऋषभ और पृथ्वी का तोड़ा बड़ा रिकॉर्ड
Yashasvi Jaiswal IPL records 2023: यशस्वी जायसवाल अब इस लीग में सबसे तेज गति से 1000 रन बनाने वाले दूसरे सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं।

Yashasvi Jaiswal IPL records 2023: राजस्थान रॉयल्स के ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल ने इस सीजन के 52वें मैच में हैदराबाद के खिलाफ 18 गेंदों पर 2 छक्के व 5 चौकों की मदद से तेज 35 रन की पारी खेली।

यशस्वी बेहद लय में नजर आ रहे थे, लेकिन एक बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में कैच आउट हो गए।

इस मैच में 35 रन की पारी के दम पर उन्होंने ऋषभ पंत और पृथ्वी शॉ का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया।

यशस्वी जयसवाल ने ऋषभ को पीछे छोड़ा

बीते दिनों ने यशस्वी जायसवाल ने आईपीएल में 1000 रन 21 साल 130 दिनों की उम्र में पूरे किए।

आईपीएल के इस सीजन में यशस्वी जायसवाल के बल्ले से एक बेहतरीन अर्धशतकीय पारी भी देखने को मिली है।

वह अब तक इस सीजन में 11 पारियों में 43.36 के औसत से 477 रन बना चुके हैं।

ऑरेंज कैप की रेस में जायसवाल इस समय फॉफ डू प्लेसिस के बाद दूसरे स्थान पर हैं।

इस मामले में अब वह पृथ्वी शॉ को पीछे छोड़ते हुए दूसरे सबसे युवा भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।

इस सूची में पहले नंबर पर विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का नाम है।

पंत ने आईपीएल में अपने 1000 रन 20 साल 218 दिन की उम्र में 35 पारियों में पूरे किए थे।

1000 रन बनाने वाले सुरेश रैना के साथ संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर आ गए।

जयसवाल ने 34 पारियों में इस लीग में 1000 रन पूरे कर लिए और ऋषभ पंत व देवदत्त पडीक्कल को पीछे छोड़ दिया।

पंत और पडीक्कल ने इस लीग में अपने 1000 रन 35 पारियों में पूरे किए थे।

आईपीएल में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और ऋतुराज गायकवाड़ हैं जिन्होंने 31 पारियों में ये कमाल किया था।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।
whtsapp-img