Yashasvi Jaiswal IPL Success Story: यशस्वी जायसवाल को कोचिंग के लिए गोल गप्पे तक बेचने पड़े थे

Yashasvi Jaiswal IPL Success Story: आईपीएल में धूम मचा रहे यशस्वी जायसवाल की कहानी दिलचस्प है। वे उत्तर प्रदेश से संबंध रखते हैं।
यशस्वी जायसवाल के अनुसार जब वे 11 साल के थे उन्होंने उत्तर प्रदेश के सुरिया गांव को अलविदा कह दिया था। वे गांव से सीधे मुंबई चले आए।
वे बताते हैं कि क्रिकेट कोच ज्वाला सिंह से मुलाकात करने से पहले उन्हें काफी पापड़ बेलने पड़े। इस दौरान उन्होंने गोल गप्पे भी बेचे।
यशस्वी ने दिखाया जलवा
रविवार की रात को वानखेड़े स्टेडियम में 21 वर्षीय यशस्वी (Yashasvi Jaiswal) ने अपना चमत्कार दिखा ही दिया।
उन्होंने मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों की लगातार धुनाई की और अपना पहला शतक बनाया।
यशस्वी जायसवाल ने एमआई की ऐसी धुनाई की कि कप्तान रोहित शर्मा की प्लानिंग धरी की धरी रह गई।
यशस्वी वास्तव में आरआर के एकमात्र बल्लेबाज थे जिन्होंने वास्तव में एमआई टीम को परेशान किया और नाको चने चबवाए।
इस दौरान यशस्वी ने 62 गेंदों पर 124 रनों की अविश्वसनीय पारी खेली। 124 के बाद उच्चतम व्यक्तिगत स्कोर जोस बटलर का 18 था।
यशस्वी जायसवाल बताते हैं कि उनके आदर्श सचिन तेंदुलकर हैं और उन्हीं की तरह खेलना उन्हें अच्छा लगता है।
पहला शतक लगाया
यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने आईपीएल में अपना पहला शतक लगाने के बाद वे झूम उठे। अब उनके पास इस सीज़न में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है।
इस तरह यशस्वी जायसवाल आईपीएल 2023 में शतक बनाने वाले चौथे सबसे युवा खिलाड़ी भी हैं।
यशस्वी ने 62 गेंदों में 124 रन की तूफानी पारी में 16 चौके और 8 छक्के लगाए।
इस तथ्य के बावजूद कि एमआई ने 6 विकेट से गेम जीता, उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
कोच ज्वाला सिंह से सीखा क्रिकेट
Yashasvi Jaiswal के क्रिकेट कोच ज्वाला सिंह का कहना है कि यशस्वी जायसवाल में क्रिकेट के प्रति बहुत रुचि है।
मैच से पहले उन्होंने यशस्वी से बात की तो यशस्वी ने कहा कि वे मैच देखने जरूर आएं। इस पर ज्वाला सिंह सहमत हो गए।
फाेन पर यशस्वी जायसवाल ने कहा था कि वे उन्हें निराश नहीं करेंगे। और यशस्वी ने कमाल भी करके दिखाया।
यशस्वी जायसवाल के कोच ज्वाला सिंह उनकी परफोर्मेंस से बहुत खुश हैं।
1995 में मुंबई पहुंचे थे यशस्वी जायसवाल
यशस्वी जायसवाल 1995 में मुंबई आए थे। वे क्रिकेट के लिए पागल थे। उन्होंने ठान लिया था कि वे एक क्रिकेटर बनेंगे।
उनके बारे में बताते हुए उनके कोच ज्वाला सिंह कहते हैं कि यशस्वी जायसवाल में क्रिकेट को लेकर आग है।
मुझे उसकी क्षमताओं पर भरोसा था। यशस्वी के बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि वह खुद के साथ और खेल के प्रति भी ईमानदार है।
वह एक उत्सुक शिक्षार्थी है। वह प्रक्रिया का पालन करता है। मुझे यकीन था कि वह भारतीय क्रिकेट में अपना नाम कमाएगा।
2020 में आईपीएल में चुने गए
यशस्वी ने 2020 में आईपीएल में चुने गए थे। तभी से यशस्वी जायसवाल राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा हैं। यह उनका चौथा आईपीएल सीजन है।
यशस्वी ने इस सीजन में अब तक 9 आईपीएल मैचों में 47.56 की औसत से 428 रन बनाए हैं। वह वर्तमान में चल रहे सीजन में ऑरेंज कैप होल्डर हैं।
यशस्वी जायसवाल करियर
Yashasvi Jaiswal ने आईपीएल करियर में कुल मिलाकर अब तक 21 वर्षीय ने 32 मैच खेले हैं और 30.47 की औसत से 975 रन बनाए हैं।
मौजूदा सीजन में उनकी बल्लेबाजी में दम दिखता है। वे पूरे आत्मविश्वास के साथ गेंद को ड्राइव करते हैं, अधिकार के साथ कट और पुल करते हैं।
यशस्वी घरेलू क्रिकेट में भी एक ताकत रहे हैं। उन्होंने अब तक तीनों ही फॉर्मेट खेले हैं। उन्होंने 2019 में घरेलू क्रिकेट में पदार्पण किया था।
अब तक उनके नाम 15 शतक और 16 अर्धशतक दर्ज हैं। यशस्वी 2020 आईसीसी अंडर-19 विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी थे।
यशस्वी जायसवाल ने फाइनल में भी शानदार 88 रन बनाए, जिसे भारत बांग्लादेश से हार गया था।
2.4 करोड़ रुपये राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा था
यशस्वी को आईपीएल 2020 की नीलामी में राजस्थान रॉयल्स ने 2.4 करोड़ रुपये में खरीदा था। उन्होंने 2020 में राजस्थान के लिए तीन मैचों में 40 रन बनाए।
इसके बाद उन्होंने 2021 में 10 मैचों में 249 रन बनाए। यशस्वी को 2022 की नीलामी से पहले राजस्थान ने बरकरार रखा था। उन्हें टीम से बाहर नहीं किया गया था।
युवा खिलाड़ी के लिए यह बहुत बड़ी बात थी। फ्रेंचाइजी ने उस पर विश्वास किया।
उन्हें 4 करोड़ रुपये में रिटेन किया गया था। वह 2022 आईपीएल 10 मैच में 258 रन बनाए।
इस सीजन में वह शुरू से ही शानदार फॉर्म में थे और घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बाद उन्होंने आईपीएल जीता। शतक भी लगाया है।
उन्हें देश का भविष्य माना जा रहा है और निकट भविष्य में उन्हें टीम इंडिया में भी शामिल किया जा सकता है।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।