Yashasvi Jaiswal Records: आरआर के यशस्वी ने 13 गेंदों में अर्धशतक बना केएल राहुल का तोड़ा रिकॉर्ड

Yashasvi Jaiswal Records: आईपीएल 2023 का 56वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच ईडन गार्डन में खेला गया। इस मैच में यशस्वी जायसवाल ने रिकॉर्ड बनाया है।
आरआर के यशस्वी ने 98 रन की पारी खेली
बता दें इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में बीते कल केकेआर और आरआर टीम आमने सामने हुईं थीं। इस मुकाबले में 150 रन के लक्ष्य को आरआर की टीम ने 13.1 ओवर में हासिल कर लिया।
21 साल के यशस्वी जायसवाल ने 47 गेंदों में 13 छक्के और पांच चौके की मदद से नाबाद 98 रन की पारी खेलते हुए कई रिकॉर्डों में अपना नाम दर्ज करवा लिया।
केकेआर के खिलाफ आईपीएल के इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले यशस्वी ने केएल राहुल का रिकॉर्ड तोड़ा है।
राहुल ने पंजाब किंग्स की तरफ से खेलते हुए आईपीएल 2018 में दिल्ली के खिलाफ 14 गेंद पर फिफ्टी लगाई थी।
इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर केकेआर के कप्तान रहे पैट कमिंस का नाम है, जिन्होंने पिछले सीजन मुंबई की टीम के खिलाफ 14 गेंद पर अर्धशतक लगाया था।
इन खिलाड़ियों ने की यशस्वी
लखनऊ सुपर जायंट्स टीम के कप्तान केएल राहुल ने एक सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने यशस्वी के रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तारीफ की।
राहुल ने हैट्स ऑफ वाला जीआईएफ शेयर किया और कैप्शन में लिखा वाईबीजे-19। वाईबीजे यशस्वी के नाम का शॉर्ट फॉर्म है, जबकि 19 उनकी जर्सी का नंबर है।
वहीं विराट कोहली ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी में यशस्वी की तारीफ की। उन्होंने लिखा- वाओ! यह उन बेस्ट पारियों में से एक है, जिसे मैंने पिछले कुछ समय में देखा है। यशस्वी जायसवाल क्या टैलेंट हैं आप!
ब्रेट ली ने ट्वीट कर लिखा- वाओ वाईबीजे-19। बीसीसीआई जल्द से जल्द उनको टीम इंडिया में लाए।
कोलकाता नाइट राइडर्स ने भी यशस्वी की में लिखा, यह यशस्वी जायसवाल की रात थी। खूब खेला यशस्वी।
राजस्थान के इस युवा ओपनर ने अब तक इस सीजन चार प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीत लिए हैं।
दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ यशस्वी ने प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड लिया।
वह इस सीजन प्लेयर ऑफ द मैच के चार अवॉर्ड पाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।