1. Home
  2. Cricket

Centuries in IPL: कप्तान से आगे निकला आरआर का युवा शतकवीर, जानिए टॉप पर कौन शतकवीर हैं

Centuries in IPL: कप्तान से आगे निकला आरआर का युवा शतकवीर, जानिए टॉप पर कौन शतकवीर हैं
Youngest Player Centuries in IPL History: आईपीएल 2023 में रोजाना नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। इस बीच युवा खिलाड़ी भी शतक जड़कर कीर्तिमान बना रहे हैं। आइए जानते हैं ये कौन-कौन से क्रिकेटर हैं।

Youngest Player Centuries in IPL History: आईपीएल के 16वें संस्करण में ज्यादातर युवा खिलाड़ियों का प्रदर्शन लोगों को प्रभावित कर रहा है।

जैसे बीते कल 30 अप्रैल को मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच देखने को मिला।

इस मुकाबले में आरआर के यशस्वी जायसवाल एक विशाल शतकीय पारी खेली।

तो चलिए जानेंगे आईपीएल के  शतकवीर खिलाड़ियों के बारे में।

टॉप पर मनीष पांडे

शतकवीर की सूची में टॉप पर मनीष पांडे हैं। जो पिछले कुछ सीजन अपनी छाप छोड़ने में कामयाब नहीं हो सके हैं।

पांडे महज 19 साल 253 दिन की उम्र में आईपीएल में शतक जड़ने वाले पहले युवा बल्लेबाज बने।

उन्होंने यह कारनाम साल 2009 में डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ किया था।

उसके बाद से यह रिकॉर्ड आज भी उनके नाम है।

दूसरे स्थान पर ऋषभ पंत 

टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज ऋषभ पंत का शतकवीर नाम सूची में दूसरे स्थान पर है।

दिल्ली की तरफ से खेलते हुए पंत ने साल 2018 में हैदराबाद की टीम को रिमांड पर लिया और आतिशी शतक ठोक दिया था।

तब उम्र महज 20 साल 218 दिन के थे। ऋषभ पंत ने हैदराबाद के खिलाफ 63 गेंद में 15 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 128 रन की आतिशी पारी खेली थी।

इंजरी के चलते पंत इस सीजन आईपीएल 2023 का हिस्सा नहीं हैं।

तीसरे स्थान पर देवदत्त पड्डिकल

राजस्थान रॉयल्स के देवदत्त पड्डिकल शतकवीर मामले में तीसरा स्थान पर हैं।

इस खिलाड़ी ने साल 2021 में आरसीबी की तरफ से शतकीय पारी खेली थी।

उस दौरान पड्डिकल की उम्र महज 20 साल 289 दिन की थी।

उनका यह शतक राजस्थान के खिलाफ ही निकला था। 

चौथे युवा शतकवीर बने यशस्वी जायसवाल

आईपीएल 2023 में राजस्थान रॉयल्स टीम का हिस्सा यशस्वी जायसवाल  उम्र महज 21 साल के युवा शतकवीरों के मामले में काफी आगे चल रहे हैं।

रविवार को खेले गए आईपीलए 2023 के 42वें मुकाबले में यशस्वी जायसवाल ने 62 गेंद में 16 चौकों और 8 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 126 रन की पारी खेली।

जिसके बाद वह आईपीएल में शतक जड़ने वाले चौथे युवा शतकवीर बन गए हैं। इससे पहले युवा बल्लेबाज ने पिछले 8 मुकाबलों में कुल 3 अर्धशतकीय जड़ी थी।

अब शतकीय पारी खेलने के बाद इस खिलाड़ी के नाम 9 मैच में 428 रन लग गए हैं।

इसी के साफ आरसीबी के फाफ डु प्लेसी को पीछे छोड़ यशस्वी जायसवाल ऑरेंज कैप की रेस में टॉप पर आ गए हैं।

आरआर कप्तान बने पांचवें शतकवीर

यशस्वी जायसवाल ने इस मामले में आरआर के कप्तान संजू सैमसन को भी पीछे छोड़ दिया है।

सैमसन ने भी 6 साल पहले दिल्ली की तरफ से खेलते हुए धोनी की टीम राइजिंग पूणे सुपरजायंट्स के खिलाफ एक आतिशी शतक ठोक दिया था।

सैमसन ने यह उपलब्धि उम्र महज 22 साल 151 दिन में हासिल की थी। यशस्वी जायसवाल की शतकीय पारी के बाद सैमसन 5वें स्थान पर आ चुके हैं।

पूणे के खिलाफ साल 2017 में सैमसन ने महज 66 गेंद में 102 रन की बेहतरीन पारी खेली थी। उससे पहले सैमसन का आईपीएल में सर्वाधिक स्कोर 87 रन था।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।
whtsapp-img