1. Home
  2. Dharam

क्या आप भी लगाते हैं Money Plant चुराकर? तो गलती से भी ना करें ऐसा काम

क्या आप भी लगाते हैं Money Plant चुराकर? तो गलती से भी ना करें ऐसा काम

मनी प्लांट लगाने की कई गतिविधियां है, वास्तु के अनुसार अगर उसका पालन करते हुए मनी प्लांट को लगाया गया तो आपके घर में सुख समृद्धि का वास होता है। 


 मनी प्लांट एक ऐसा पेड़ है, जिसे ज्यादातर लोग अपने घर में लगाते हैं। वास्तु में भी मनी प्लांट को घर में लगाना काफी अच्छा माना गया है, जिससे घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है और मां लक्ष्मी की कृपा घर पर बनी रहती है।

मनी प्लांट को कुछ लोग घर की खूबसूरती बढ़ाने के लिए लगा देते हैं, तो वहीं कुछ लोग धन के लिए लगाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मनी प्लांट को लगाने से सकारात्मक की बजाए नकारात्मक ऊर्जा की पैदा हो सकती है।

मनी प्लांट लगाने की कई गतिविधियां है, वास्तु के अनुसार अगर उसका पालन करते हुए मनी प्लांट को लगाया गया तो आपके घर में सुख समृद्धि का वास होता है। मनी प्लांट को लगाते समय हमें बहुत सी बातों को ध्यान में रखने की जरुरत होती है।

मनी प्लांट को लेकर लोगों के बीच कई तरह की अफवाहें फैलाई गई है, जैसे कि चोरी का मनी प्लांट लगाना शुभ होता है या नहीं?

मनी प्लांट चोरी करके लगाना शुभ है या अशुभ?

लोगों का मानना है कि मनी प्लांट को दुसरे के घर से चोरी करके लगाने से लाभ होता है। परंतु ऐसा नहीं है। कभी भी मनी प्लांट चोरी करके न लगाए।

हमेशा अपने पैसे से खरीद कर लगाएं, ताकि उसका लाभ आपको मिले और आपका जीवन खुशियों से भरा रहे।

जमीन में मनी प्लांट लगाना शुभ है या नहीं?

वास्तु शास्त्र के अनुसार पर जमीन में कोई भी पौधा लगाने से उसकी वृद्धि तेजी से होती है। वह काफी जल्दी ग्रो करता है, क्योंकि जमीन से उसे हर तरह के पोषक तत्व मिल जाता है।

लेकिन मनी प्लांट को जमीन में लगाने के बजाय गमले में लगाना चाहिए। जमीन में लगाने से नकारात्मक ऊर्जा मिलती है जो आप के जीवन के लिए सही नहीं है।

किस तरह रखें मनी प्लांट की लताएं

मनी प्लांट की लताओं को कभी भी बढ़ने ना दे उसको जमीन से बिल्कुल नहीं छूना चाहिए। इससे नकारात्मक ऊर्जा अधिक उत्पन्न होती है। इसके साथ ही मनी प्लांट का संबंध माता लक्ष्मी से होता है।

ऐसे में जमीन में छूने से मां लक्ष्मी का अपमान होता है और आपको फ़ायदा होने के बजाए अधिक नुकसान होने लगता है।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।