Holi Bhai Dooj 2025: होली भाई दूज 2025 कब है ये खास त्योहार, जानें सही तारीख और शुभ मुहूर्त

Holi bhai dooj 2025 date and time: होली भाई दूज (Holi Bhai Dooj 2025) एक ऐसा पर्व है जो भाई-बहन के प्यार और विश्वास को मजबूत करता है। इसे भ्रातृ द्वितीया (Bhratri Dwitiya) भी कहा जाता है और ये होली के ठीक बाद या अगले दिन मनाया जाता है। इस खास मौके पर बहनें अपने भाइयों के लिए प्रार्थना करती हैं, तिलक लगाती हैं और उनके सुखी व लंबे जीवन की कामना करती हैं।
मान्यता है कि इस दिन तिलक लगाने से भाई के जीवन की सभी मुश्किलें दूर हो जाती हैं। अगर आप सोच रहे हैं कि होली भाई दूज कब है (Holi Bhai Dooj Kab Hai), तो चलिए हम आपको इसकी सही तारीख और विधि बताते हैं।
होली 2025 की तारीख: 14 या 15 मार्च?
होली का रंगीन त्योहार इस बार 14 या 15 मार्च को मनाया जाएगा, लेकिन इसके अगले दिन यानी होली भाई दूज की सही डेट क्या होगी, ये जानना जरूरी है। हमारी जानकारी और पंचांग के आधार पर आपको सटीक जानकारी दे रहे हैं।
होली भाई दूज 2025 की तारीख और समय (Holi Bhai Dooj 2025 Date and Time)
इस साल होली भाई दूज का पर्व 16 मार्च 2025 को रविवार के दिन मनाया जाएगा। पंचांग के अनुसार, द्वितीया तिथि 15 मार्च 2025 को दोपहर 2:33 बजे शुरू होगी और 16 मार्च 2025 को शाम 4:58 बजे तक रहेगी। इस समय के बीच बहनें अपने भाइयों के लिए शुभ मुहूर्त में तिलक और पूजा कर सकती हैं।
होली भाई दूज कैसे मनाएं? (Holi Bhai Dooj Kaise Manaye)
इस दिन बहनें सुबह स्नान कर स्वच्छ कपड़े पहनती हैं और भाई की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। फिर एक थाली में रोली, चंदन, अक्षत और मिठाई सजाकर भाई के माथे पर तिलक लगाती हैं। इसके बाद आरती करती हैं और भाई को अपने हाथ से बना स्वादिष्ट खाना खिलाती हैं। ये सब करने के बाद ही बहनें खुद भोजन करती हैं। ये परंपरा भाई-बहन के रिश्ते को और मजबूत बनाती है।
भाई दूज का महत्व (Bhai Dooj Mahatva)
पुरानी मान्यताओं के अनुसार, जो बहन इस दिन पूरे मन से अपने भाई को तिलक लगाती है और उसे प्यार से खाना खिलाती है, उसके भाई को कभी कोई दुख नहीं सताता। ये पर्व भाई को लंबी आयु और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देता है। ये त्योहार सिर्फ एक रस्म नहीं, बल्कि भाई-बहन के अटूट बंधन का प्रतीक है।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।