Nothing Phone 2a Plus: मिड-रेंज स्मार्टफोन सेगमेंट में नया दावेदार, जानिए क्या होंगे नए फीचर्स

Nothing ने भारतीय बाजार में धूम मचा दी थी अपने Nothing Phone 2a के लॉन्च के साथ। यह स्मार्टफोन अपनी ट्रांसपेरेंट डिजाइन और दमदार परफॉर्मेंस के लिए पसंद किया जाता है।
कंपनी ने 31 जुलाई को एक और स्मार्टफोन लॉन्च करने का घोषणा किया है, इस स्मार्टफोन का नाम Nothing Phone 2a Plus होगा। यह Phone 2a का ही एक अपग्रेडेड वर्जन होगा। आइए Nothing Phone 2a Plus के फीचर्स के बारे में जानते है।
फीचर (Feature) |
विवरण (Specifications) |
---|---|
डिस्प्ले (Display) | 6.70-इंच |
फ्रंट कैमरा (Front Camera) | 32-मेगापिक्सल |
रियर कैमरा (Rear Camera) | 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल |
रैम (RAM) | 12GB |
स्टोरेज (Storage) | 256GB |
बैटरी क्षमता (Battery Capacity) | 5000mAh |
ऑपरेटिंग सिस्टम (OS) | एंड्रॉयड 14 |
रेजोल्यूशन (Resolution) | 1080×2412 पिक्सल |
Nothing के को-फाउंडर Akis Evangelidis ने हाल ही में सोशल मीडिया पर पोस्ट करके Nothing Phone 2a Plus के कुछ फीचर्स के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने इस फोन को Phone 2a का “buffed-up वर्जन” का नाम दिया है। खास बात यह है कि Phone 2a Plus में “अधिक प्रोसेसिंग पावर” मिल सकती है।
इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कंपनी इस फोन में उपलब्ध Phone 2a वाले MediaTek Dimensity 7200 Pro से भी ज्यादा दमदार प्रोसेसर का इस्तेमाल करेगी। उम्मीद है कि डिजाइन के मामले में Phone 2a Plus पहले मॉडल जैसा ही होगा, लेकिन प्रोसेसर अपग्रेड के साथ परफॉर्मेंस में काफी सुधार किया जायेगा।
अन्य अपग्रेड्स और लॉन्च
Nothing Phone 2a Plus के बाकी फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन यह उम्मीद की जा सकती है कि कैमरा, बैटरी या स्टोरेज में भी कंपनी कुछ सुधार कर सकती है।
लॉन्च से पहले कुछ और टीजर सामने आने की उम्मीद है, जिनसे हमें इस फोन के बारे में और जानकारी मिल सकती है। Nothing Phone 2a Plus को 31 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा।
Nothing Phone 2a
आइए Phone 2a के स्पेसिफिकेशन्स के बारे में जानते है। मार्च में लॉन्च हुआ Phone 2a अपनी ट्रांसपेरेंट डिजाइन और दमदार परफॉर्मेंस के लिए काफी पसंद किया गया था। यह फोन 6.7 इंच की 120Hz AMOLED डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 7200 Pro प्रोसेसर और 5000mAh की बैटरी के साथ आता है।
कैमरे के मामले में भी यह फोन पीछे नहीं है, इसमें डुअल 50MP रियर कैमरा और 32MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। Nothing Phone 2a Plus उन लोगों के लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है, जो Nothing Phone 2a को पसंद करते हैं, लेकिन थोड़ा और दमदार प्रोसेसर लेना चाहते हैं।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।