सैमसंग का फोल्डेबल जादू: 24 घंटों में 1.4 लाख दिलों पर राज
Samsung ने भारत में लेटेस्ट Galaxy Z Fold 6 और Z Flip 6 को सबसे अधिक प्री-ऑर्डर मिले हैं। कंपनी के 6th जनरेशन के फोल्डेबल फोन को 5th जनरेशन 40% अधिक प्री-ऑर्डर मिले हैं।
दोनों स्मार्टफोन जल्द ही भारत में खरीद के लिए उपलब्ध होंगे। सैमसंग ने पिछले हफ्ते भारत में गैलेक्सी Z फोल्ड 6 और Z फ्लिप 6 लॉन्च किया था।
2020 में गैलेक्सी फोल्ड पेश किए जाने के बाद से ये सैमसंग के सबसे पतले और हल्के फोल्डेबल डिवाइस हैं। सैमसंग भारत और दुनिया भर के फोल्डेबल स्मार्टफोन में मार्केट लीडर है।
सैमसंग इंडिया ने खुलासा किया है कि कंपनी ने लेटेस्ट गैलेक्सी जेड फोल्ड 6 और जेड फ्लिप 6 के लिए पिछली जनरेशन के फोल्डेबल की तुलना में 40% अधिक प्री-ऑर्डर दर्ज किए हैं।
गैलेक्सी जेड फोल्ड 5 और जेड फ्लिप 5 को पिछले साल देश में 1 लाख प्री-ऑर्डर मिले थे। आंकड़े भारतीय यूजर्स के बीच फोल्डेबल स्मार्टफोन के प्रति बढ़ती रुचि दिख रही है।
Samsung Galaxy Z Fold 6 सीरीज की कीमत
भारत में गैलेक्सी Z फ्लिप 6 की कीमत 1,09,999 रुपये और गैलेक्सी Z फोल्ड 6 की कीमत 1,64,999 रुपये है। कंपनी गैलेक्सी वॉच 7, गैलेक्सी वॉच अल्ट्रा और गैलेक्सी बड्स 3 सीरीज़ पर 35% तक की छूट के साथ प्री-ऑर्डर के लिए 8000 रुपये की तत्काल छूट और अतिरिक्त 8000 रुपये का अपग्रेड बोनस दे रही है।
सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 6 और जेड फ्लिप 6 फोन 24 जुलाई से सेल के लिए उपलब्ध होंगे। दोनों स्मार्टफोन सैमसंग ईस्टोर, अमेजन, फ्लिपकार्ट, क्रोमा, रिलायंस डिजिटल बेचे जाएंगे। गैलेक्सी Z फोल्ड 6 और Z फ्लिप 6 गैलेक्सी AI फीचर्स के साथ प्री-लोडेड आते हैं और जेमिनी इंटीग्रेशन को सपोर्ट करते हैं।
कंपनी दोनों डिवाइस को सात साल के एंड्रॉयड अपडेट और सिक्योरिटी प्रदान करेगी।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।