1. Home
  2. Gadget

Vivo X200 और X200 Pro: नई स्क्रीन और डिजाइन के साथ जल्द होगा लांच!

Vivo X200 और X200 Pro: नई स्क्रीन और डिजाइन के साथ जल्द होगा लांच!
Vivo X200 Pro अपने अनोखे घुमावदार स्क्रीन डिजाइन के साथ सबसे आगे है। इसमें पतले बेजल और चारों तरफ एक समान वक्रता है। 

अगर आप लेटेस्ट स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं, तो Vivo अक्टूबर में चीन में अपने दो धांसू फोन्स, वीवो X200 और X200 प्रो को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। ये मॉडल अक्टूबर 2023 में लॉन्च हुए डिमेंसिटी 9300 चिपसेट के साथ Vivo X100 और X100 Pro के जैसा ही होगा।

सामने आयी जानकारी के मुताबिक, आने वाले वीवो X200 और X200 प्रो डिमेंसिटी 9400 चिपसेट के साथ डेब्यू करेंगे।

स्क्रीन और डिजाइन

सोशल मीडिया पर सामने आयी जानकारी में दोनों डिवाइसों के डिस्प्ले के बारे में जानकारी दी है। लीक्स के मुताबिक, Vivo X200 में 6.4 इंच की फ्लैट स्क्रीन होगी, जबकि Vivo X200 Pro में थोड़ी घुमावदार 6.7 इंच की डिस्प्ले होगी, दोनों ही 1.5K रेजोल्यूशन के साथ आएगी।

Vivo X200 Pro अपने अनोखे घुमावदार स्क्रीन डिजाइन के साथ सबसे आगे है। इसमें पतले बेजल और चारों तरफ एक समान वक्रता है। यह डिज़ाइन उन स्टैंडर्ड मॉडलों से अलग है, जो आमतौर पर चार तरफ से घुमावदार कवर के साथ एक सीधी स्क्रीन का इस्तेमाल करते हैं।

फोन देखने में ऐसा लगेगा मानो आप किसी सिनेमा स्क्रीन को पकड़ रहे हों, गेम खेलने या वीडियो देखने का काफी शानदार अनुवभ मिलेगा।

कैमरा और फीचर्स

सामने आयी जानकारियों के मुताबिक Vivo X200 में 50MP प्राइमरी कैमरा के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप होने की संभावना है, जिसमें 3x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ एक पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है।

यह मॉडल कंपनी के इमेजिंग चिप को कॉलेक्ट करने वाला Vivo का पहला फ्लैगशिप होगा। इससे कम रोशनी में भी बेहतरीन तस्वीरें ले सकते है।

Vivo X200 में एक ऑप्टिकल इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जा सकता है, जबकि Pro variant अल्ट्रासोनिक इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर का विकल्प चुन सकता है।

प्रो मॉडल के बारे में बैटरी क्षमता और अतिरिक्त फीचर्स सहित और जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

लॉन्च और कीमत

Vivo अक्टूबर में X200 and Vivo X200 Pro जल्द ही लॉन्च होने वाली है, अभी तक इन स्मार्टफोन्स की कीमत सामने नहीं आयी है।

कंपनी से मिली जानकारियों के मुताबिक Vivo X200 Pro की कीमत 90,000 रुपये से ऊपर हो सकती है, जो इसे प्रीमियम सेगमेंट में रखता है।

अपनी छोटी स्क्रीन के आकार के साथ, ज्यादा कीमत होने की सम्भावना है। लॉन्च की तारीख नजदीक आने के साथ ही अधिक जानकारी सामने आ सकती है।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।
whtsapp-img