1. Home
  2. haryana

Ambala News: पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने आशीष अग्रवाल को अम्बाला छावनी सोशल मीडिया का प्रधान नियुक्त किया

Ambala News: पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने आशीष अग्रवाल को अम्बाला छावनी सोशल मीडिया का प्रधान नियुक्त किया
अम्‍बाला छावनी में सोशल मीडिया की 21 सदस्यीय कमेटी का जल्द होगा गठन।
अम्बाला, 25 जुलाई। हरियाणा के पूर्व गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अम्बाला छावनी में भारतीय जनता पार्टी सोशल मीडिया टीम का पुनर्गठन किया है जिसमें उन्होंने आशीष अग्रवाल को अम्बाला छावनी विधानसभा का सोशल मीडिया टीम का प्रधान नियुक्त किया है।

सदर मंडल में अभिकांत वत्स को सदर मंडल सोशल मीडिया प्रधान नियुक्त किया गया है जबकि महेशनगर मंडल में विकास जैन को और ग्रामीण मंडल में भारत कोछड़ को ग्रामीण मंडल सोशल मीडिया प्रधान नियुक्त किया है।

नवनियुक्त प्रधान आशीष अग्रवाल ने बताया कि पूर्व मंत्री श्री अनिल विज से विचार-विमर्श करके सोशल मीडिया की 21 सदस्यीय कमेटी का जल्द ही गठन किया जाएगा।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।
whtsapp-img