1. Home
  2. haryana

हरियाणा में खुशखबरी! 7000 कर्मचारियों को मिलेगा स्थायी नौकरी का तोहफा, सीएम ने दिया आश्वासन

हरियाणा में खुशखबरी! 7000 कर्मचारियों को मिलेगा स्थायी नौकरी का तोहफा, सीएम ने दिया आश्वासन
खबरों की मानें, तो कर्मचारियों का 7 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल करीब ढाई घंटे तक लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में सीएम नायब सैनी की प्रतीक्षा करता रहा।

हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने आउटसोर्स पार्ट 2 कर्मचारियों को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि अगर ये कर्मचारी पक्के होने के सभी नियमों को पूरे करते हैं, तो इन्हें नियमित कर दिया जाएगा। 

दरअसल, आउटसोर्स पार्ट 2 कर्मचारियों की मांगों को सीएम नायब सैनी (CM Nayab Saini) ने स्वीकार कर लिया है। खबरों की मानें, तो कर्मचारियों अतिरिक्त मुख्य सचिव से चंडीगढ़ में मिलने के लिए बुलाया गया था।

सीएम ने इन कर्मचारियों को आश्वासन दिया है कि सरकार के नियम के अनुसार जो कर्मचारी पक्के होने के मापदंड पूरे करते हैं, उनका मसौदा तैयार करके जल्द नियमित किया जाएगा। 

आउटसोर्स पार्ट 2 के कर्मचारियों ने खत्म की हड़ताल

सीएम से आश्वासन मिलने के बाद आउटसोर्स पार्ट 2 के कर्मचारियों ने तत्काल प्रभाव से हड़ताल को खत्म कर दिया और इसके बाद वह अपने घर वापस चले गए।

खबरों की मानें, तो कर्मचारियों ने रविवार की रात को  अतिरिक्त मुख्य सचिव राजेश खुल्लर से मिलने को लेकर रणनीति बनाई थी। इसी के चलते करनाल में रविवार को कर्मचारियों ने लघु सचिवालय के बाहर हड़ताल शुरू की थी। 

सीएम से मिला कर्मचारियों का प्रतिनिधिमंडल 

खबरों की मानें, तो कर्मचारियों का 7 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल करीब ढाई घंटे तक लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में सीएम नायब सैनी की प्रतीक्षा करता रहा।

जैसे ही CM लोक निर्माण विभाग पहुंचे, तो उन्होंने कर्मचारियों से सकारात्मक बातचीत कर उनकी मांगों को स्वीकार कर लिया है। 

हरियाणा में अलग-अलग विभागों में काम कर रहे सात हजार कर्मचारी 

बता दें कि प्रदेशभर में 7 हजार ऐसे कर्मचारी हैं, जिन्हें सरकार ने निर्धारित पॉलिसी के तहत लगाया है, वे अलग- अलग विभागों में काम कर रहे हैं।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।
whtsapp-img