Hansi News: थुराना में एक पेड़ माँ के नाम मुहीम को भूमि मित्र संस्था ने युवाओं व महिला ने मिलकर पर्यावरण अलख जगा रहे

हांसी, हरियाणा। भूमि मित्र संस्था ने पर्यावरण संरक्षण में चलाई अपनी मुहीम व प्रशासन द्वारा एक "पेड़ माँ के नाम" मुहीम को आगे बढ़ाते हुए गाँव थुराणा में पौधा रोपण व जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया |
इस संस्था का उद्देश्य वृद्धों को साथ लेकर युवा टीम समाज में पर्यावरण क्षेत्र में पिछलें कई वर्षों से काम कर रहे है। इस पूनित कार्य मे महिलाए भी बड़चढ़ कर हिस्सा लेती है। पुलिस विभाग में कार्यरत कर्मी अमन दीप पान्नु का सराहनीय योगदान पर्यावरण में जुटा हुआ है।
कार्यक्रम में गांव के सबसे बुजर्ग व्यक्ति व महिला ने बच्चो , युवाओं के साथ मिलकर पौधा रोपण किया और पर्यावरण व सामाजिक जीवन की बातें साँझा कर विशेष संदेश दिया | युवाओं ने बुजर्गो को पगड़ी पहना उनका सम्मान किया और उनके लम्बे जीवन यात्रा के मुख्य पल जाने |
फाउंडेशन की प्रवक्ता रेनू ने कहा की समाज के हर वर्ग के मिलकर कार्य करने से परिणाम अच्छे होते है | और हम इसी को समझते हुए एक साथ पौधा रोपण करने में लगे हैं |
भूमि मित्र सुन्दर फौजी ने बताया की हमने अब तक 15 गावों में 27000 हजार पौधे रोपित व वितरित किए है और इसके लिए एक नर्सरी भी चलाते है जहां से पुरे साल निःशुल्क पौधे दिए जाते है |
इस मौके पर पर्यावरण सेवा में लगे शेरसिंह जांगड़ा को सम्मानित किया गया |
कार्यक्रम में विशेष तौर पर गांव के सबसे बुजर्ग राजमल सिंह ,स्वरूप के साथ रामदिया पन्नू , जगदीश ,भूमि मित्र सुमित सिंघमार,दीपक पन्नू ,राकेश,,मुन्ना मलिक ,अरमान , अमनदीप पन्नू व महिलाए और बच्चे शामिल हुए |
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।