1. Home
  2. haryana

Rewari News: सरकारी अस्पतालों में इमरजेंसी बंद, गर्भवती महिलाओं की परेशानी बढ़ी

Rewari News: सरकारी अस्पतालों में इमरजेंसी बंद, गर्भवती महिलाओं की परेशानी बढ़ी
सरकारी अस्पतालों में गर्भवती महिलाओं की डिलीवरी की सुविधा भी बंद है। जिस वजह से मरीजों को अस्पतालों में आकर भटकना पड़ रहा है।

Rewari News: हरियाणा के सरकारी अस्पतालों में आज एमरजेंसी सेवाएं ठप हैं। प्रदेश के 3 हजार सरकारी डॉक्टर सुबह 8 बजे से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। हरियाणा में कुल 159 सरकारी अस्पताल हैं। जिनमें ओपीडी में भी मरीजों को नहीं देखा जा रहा। पोस्टमॉर्टम भी बंद हैं।

इसके अलावा सरकारी अस्पतालों में गर्भवती महिलाओं की डिलीवरी की सुविधा भी बंद है। जिस वजह से मरीजों को अस्पतालों में आकर भटकना पड़ रहा है। सरकार ने हालात बिगड़ते देख मेडिकल कॉलेज से डॉक्टरों को मरीजों के इलाज के लिए बुलाया है। वहीं उट के मुख्य प्रधान सचिव 12 बजे हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन के साथ चंडीगढ़ में मीटिंग करेंगे।

एसोसिएशन के प्रधान डॉ. राजेश ख्यालिया ने कहा कि कई मांगों पर सहमति बन चुकी है, लेकिन सरकार ने एक भी वादा पूरा नहीं किया। मजबूरी में हड़ताल करनी पड़ी है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने डॉक्टरों से हड़ताल न करने की अपील की। उन्होंने डॉक्टरों के नाम जारी पत्र में लिखा कि हड़ताल या आंदोलन का सहारा न लें। जल्द समाधान निकाला जाएगा।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।
whtsapp-img