1. Home
  2. Rashifal

Aaj Ka Rashifal: 25 जनवरी 2023 काे कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए अपनी राशि का पूरा ब्‍यौरा

Aaj Ka Rashifal: 25 जनवरी 2023 काे कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए अपनी राशि का पूरा ब्‍यौरा

Aaj Ka Rashifal: आज 25 जनवरी, 2023 है। आइए जानते हैं कि मेष से मीन राशि के जातकों का दिन कैसा रहेगा। ग्रह गोचर और शुभ मूहुर्त का समय क्‍या है। यहां आपको Yearly Horoscope 2023 दैनिक जीवन में उपयोग में आने वाले पंचांग का ब्‍यौरा उपलब्‍ध है।

Aaj Ka Rashifal: आचार्य  नीरज  पाराशर (वृन्दावन) वाले आपको बता रहे हैं कि आज का भविष्‍य फल कैसा रहेगा। ग्रह गोचर और शुभ मूहुर्त का समय क्‍या है। यहां आपको Yearly Horoscope 2023 दैनिक जीवन में उपयोग में आने वाले पंचांग का ब्‍यौरा उपलब्‍ध है।

यहां आपको Horoscope और Astrology के साथ-साथ Aaj Ka Panchang पढ़ने को मिलेगा। वहीं एस्ट्रोलॉजी टिप्स और शुभ मुहूर्त तथा नक्षत्र और दिशाशूल के बारे में भी बताया जाएगा। 

दैनिक राशिफल

देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।
नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।
विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।
जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।

मेष

स्थायी संपत्ति की खरीद-फरोख्त से बड़ा लाभ हो सकता है। प्रॉपर्टी ब्रोकर्स समय का लाभ ले सकते हैं। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। रोजगार में वृद्धि होगी। धनार्जन सुगम होगा। उत्साह व प्रसन्नता से काम कर पाएंगे। व्यस्तता रहेगी। थकान संभव है।

वृष

पठन-पाठन व लेखन आदि कामों में मन लगेगा। सफलता प्राप्त होगी। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। मस्तिष्क में नए-नए विचार आएंगे। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। प्रसन्नता में वृद्धि होगी।

मिथुन

कम मेहनत से ही कार्यसिद्धि होगी। काफी समय से रुके कार्य पूर्ण होने से प्रसन्नता रहेगी। कार्य की प्रशंसा होगी। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। किसी अपने नजदीकी से कहासुनी हो सकती है। हृदय को ठेस पहुंच सकती है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। काम में उत्साह की कमी रहेगी।

कर्क

घर में भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में गति आएगी। निवेश आदि मनोनुकूल लाभ देंगे। प्रमाद न करें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। भागदौड़ रहेगी। मानसिक उलझनें रहेंगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा। फालतू बातों पर ध्यान न दें।

सिंह

नए मित्र बनेंगे। नए कार्य प्रारंभ करने की योजना बनेगी। अच्‍छी खबर मिलने से प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। आय में वृद्धि होगी। शत्रु सक्रिय रहेंगे। किसी भी तरह के विवाद में भाग न लें। व्यापार-व्यवसाय में लाभ वृद्धि होगी। प्रसन्नता बनी रहेगी।

कन्या

भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा मनोनुकूल लाभ देगी। निवेश में सोच-समझकर हाथ डालें। नौकरी में कार्यभार रहेगा। कारोबार अच्‍छा चलेगा। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। नवीन वस्त्राभूषण पर व्यय होगा। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। प्रमाद न करें।

तुला

आर्थिक नीति का परिवर्तन सुखद रहेगा। कई तरह के लाभ प्राप्त होंगे। किसी बड़े कार्य को करने की योजना बनेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नए काम मिल सकते हैं। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। उत्साह व प्रसन्नता से काम कर पाएंगे। दूसरों की बातों में न आएं।

वृश्चिक

महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। समय शीघ्र ही बदलेगा। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल रहेंगे। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में लापरवाही न करें। शारीरिक कष्ट संभव है। दूसरों के उकसाने में न आएं।

धनु

शारीरिक कष्ट की आशंका प्रबल है अत: लापरवाही न करें। अध्यात्म तथा तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। किसी विद्वान व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। लंबित कार्य पूर्ण होंगे। प्रसन्नता रहेगी। चिंता तथा तनाव में कमी रहेगी।

मकर

व्ययवृद्धि होगी। बजट बिगड़ेगा। दूसरों से अपेक्षा पूरी नहीं होगी। कार्य की गति धीमी रहेगी। नौकरी में कार्यभार रहेगा। थकान व कमजोरी रह सकती है। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। किसी व्यक्ति की अच्छी बात भी बुरी लग सकती है। सोच-समझकर महत्वपूर्ण निर्णय लें।

कुंभ

रुका पैसा मिल सकता है। यात्रा में जल्दबाजी न करें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। सभी कार्य पूर्ण व सफल रहेंगे। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। उत्साह बना रहेगा। समय की अनुकूलता का लाभ लें। प्रमाद न कर भरपूर प्रयास करें। वाहनादि का प्रयोग संभलकर करें।

मीन

पारिवारिक मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। कुंआरों को वैवाहिक प्रस्ता‍व मिल सकता है। नौकरी में प्रमोशन इत्यादि मिल सकता है। घर-बाहर उत्साह व प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। समय की अनुकूलता का लाभ लें। प्रमाद न करें। फालतू बातों पर ध्यान न दें।

दिनाँक:-25/01/2023, बुधवार

चतुर्थी, शुक्ल पक्ष, 
माघ
""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""(समाप्ति काल)

तिथि------------चतुर्थी    12:33:34         तक 
पक्ष-------------------------    शुक्ल
नक्षत्र---------    पूoभाo 20:04:13
योग------------    परिघ    18:13:52
करण--------विष्टि भद्र    12:33:34
करण--------------बव    23:24:51
वार----------------------    बुधवार
माह------------------------     माघ
चन्द्र राशि------- कुम्भ    14:28:31
चन्द्र राशि-------------------- मीन    
सूर्य राशि-------------------   मकर
रितु------------------------    शिशिर
आयन------------------    उत्तरायण
संवत्सर------------------    शुभकृत
संवत्सर (उत्तर)-------------------    नल
विक्रम संवत---------------    2079 
गुजराती संवत--------------    2079 
शक संवत------------------1944

वृन्दावन 

सूर्योदय---------------    07:10:15    
सूर्यास्त---------------    17:52:55
दिन काल-------------    10:42:39    
रात्री काल-------------    13:16:59
चंद्रोदय---------------    09:50:53    
चंद्रास्त----------------    21:52:52

लग्न---- मकर 10°37' , 280°37'

सूर्य नक्षत्र------------------    श्रवण    
चन्द्र नक्षत्र------------पूर्वा भाद्रपदा
नक्षत्र पाया-------------------- ताम्र 

पद, चरण

सो----    पूर्वा भाद्रपदा    08:55:28

दा----    पूर्वा भाद्रपदा    14:28:31

दी----    पूर्वा भाद्रपदा    20:04:13

दू----    उत्तरा भाद्रपदा    25:42:42

ग्रह गोचर

ग्रह =राशी   , अंश  ,नक्षत्र,  पद
==========================
सूर्य=मकर   10 : 29  श्रवण  ,       1       खी 
चन्द्र =कुम्भ 25°:23, पू oभा o  ,       2       सो 
बुध =धनु 16°: 34'  पूo षा o   '     1         भू 
शुक्र=मकर 03°05,  धनिष्ठा     '      3         गु 
मंगल=वृषभ  14°30  ' रोहिणी'       2         वा 
गुरु=मीन  10°30 '   उ o भा o,        3       झ 
शनि=मकर 00°43 '      धनिष्ठा   '     3       गु       
राहू=(व) मेष  14°50     भरणी ,       1       ली 
केतु=(व) तुला 14°50   स्वाति ,     3          रो 

शुभा$शुभ मुहूर्त

राहू काल    12:32 - 13:52    अशुभ
यम घंटा    08:31 - 09:51    अशुभ
गुली काल    11:11 - 12:32 अशुभ 
अभिजित    12:10 - 12:53    अशुभ
दूर मुहूर्त    12:10 - 12:53    अशुभ
वर्ज्यम    29:07* - 30:38*    अशुभ

पंचक    अहोरात्र    अशुभ

चोघडिया, दिन

लाभ    07:10 - 08:31    शुभ
अमृत    08:31 - 09:51    शुभ
काल    09:51 - 11:11    अशुभ
शुभ    11:11 - 12:32    शुभ
रोग    12:32 - 13:52    अशुभ
उद्वेग    13:52 - 15:12    अशुभ
चर    15:12 - 16:33    शुभ
लाभ    16:33 - 17:53    शुभ

चोघडिया, रात

उद्वेग    17:53 - 19:33    अशुभ
शुभ    19:33 - 21:12    शुभ
अमृत    21:12 - 22:52    शुभ
चर    22:52 - 24:31*    शुभ 
रोग    24:31* - 26:11*    अशुभ
काल    26:11* - 27:51*    अशुभ
लाभ    27:51* - 29:30*    शुभ
उद्वेग    29:30* - 31:10*    अशुभ

होरा, दिन

बुध    07:10 - 08:04
चन्द्र    08:04 - 08:57
शनि    08:57 - 09:51
बृहस्पति    09:51 - 10:44
मंगल    10:44 - 11:38
सूर्य    11:38 - 12:32
शुक्र    12:32 - 13:25
बुध    13:25 - 14:19
चन्द्र    14:19 - 15:12
शनि    15:12 - 16:06
बृहस्पति    16:06 - 16:59
मंगल    16:59 - 17:53

होरा, रात

सूर्य    17:53 - 18:59
शुक्र    18:59 - 20:06
बुध    20:06 - 21:12
चन्द्र    21:12 - 22:19
शनि    22:19 - 23:25
बृहस्पति    23:25 - 24:31
मंगल    24:31* - 25:38
सूर्य    25:38* - 26:44
शुक्र    26:44* - 27:51
बुध    27:51* - 28:57
चन्द्र    28:57* - 30:03
शनि    30:03* - 31:10

उदयलग्न प्रवेशकाल

मकर   > 05:30   से 07:18   तक
कुम्भ   > 07:18   से  08:58  तक
मीन    > 08: 58   से  10:18 तक
मेष     > 10:18    से  12:00  तक
वृषभ   > 12:00   से  16:18   तक 
कर्क    > 16:18   से  18:30   तक
सिंह    >  18:30   से 20:40    तक
कन्या  > 20:40    से  10:50   तक
तुला   >  10:50    से   02:02  तक
वृश्चिक > 02:02   से  03:12  तक
धनु     > 03:18   से   05:28  तक

विभिन्न शहरों का रेखांतर (समय) संस्कार

(लगभग-वास्तविक समय के समीप) 
दिल्ली +10मिनट--------- जोधपुर -6 मिनट
जयपुर +5 मिनट------ अहमदाबाद-8 मिनट
कोटा   +5 मिनट------------ मुंबई-7 मिनट
लखनऊ +25 मिनट--------बीकानेर-5 मिनट
कोलकाता +54-----जैसलमेर -15 मिनट

नोट-- दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। 
प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है। 
चर में चक्र चलाइये , उद्वेगे थलगार ।
शुभ में स्त्री श्रृंगार करे,लाभ में करो व्यापार ॥
रोग में रोगी स्नान करे ,काल करो भण्डार ।
अमृत में काम सभी करो , सहाय करो कर्तार ॥
अर्थात- चर में वाहन,मशीन आदि कार्य करें ।
उद्वेग में भूमि सम्बंधित एवं स्थायी कार्य करें ।
शुभ में स्त्री श्रृंगार ,सगाई व चूड़ा पहनना आदि कार्य करें ।
लाभ में व्यापार करें ।
रोग में जब रोगी रोग मुक्त हो जाय तो स्नान करें ।
काल में धन संग्रह करने पर धन वृद्धि होती है ।
अमृत में सभी शुभ कार्य करें ।

दिशा शूल ज्ञान-------------उत्तर

परिहार-: आवश्यकतानुसार यदि यात्रा करनी हो तो  पान अथवा पिस्ता खाके यात्रा कर सकते है l
इस मंत्र का उच्चारण करें-:
शीघ्र गौतम गच्छत्वं ग्रामेषु नगरेषु च l
भोजनं वसनं यानं मार्गं मे परिकल्पय: ll

अग्नि वास ज्ञान

यात्रा विवाह व्रत गोचरेषु,
चोलोपनिताद्यखिलव्रतेषु ।
दुर्गाविधानेषु सुत प्रसूतौ,
नैवाग्नि चक्रं परिचिन्तनियं ।। महारुद्र व्रतेSमायां ग्रसतेन्द्वर्कास्त राहुणाम्
नित्यनैमित्यके कार्ये अग्निचक्रं न दर्शायेत् ।।

4 +  4 + 1 = 9 ÷ 4 = 1 शेष
पाताल लोक पर अग्नि वास हवन के लिए अशुभ कारक है l

ग्रह मुख आहुति ज्ञान

सूर्य नक्षत्र से अगले 3 नक्षत्र गणना के आधार पर क्रमानुसार सूर्य , बुध , शुक्र , शनि , चन्द्र , मंगल , गुरु , राहु केतु  आहुति जानें । शुभ ग्रह की आहुति हवनादि कृत्य शुभपद होता है

बुध ग्रह मुखहुति

शिव वास एवं फल -:

4 + 4 + 5 =  13 ÷ 7 = 6  शेष

क्रीड़ायां = शोक, दुःख कारक

भद्रा वास एवं फल -:

स्वर्गे भद्रा धनं धान्यं ,पाताले च धनागम:।
मृत्युलोके यदा भद्रा सर्वकार्य विनाशिनी।।

दोपहर 12:33 तक समाप्त 

मृत्यु लोक = सर्वकार्य विनाशिनी 

विशेष जानकारी

*विनायक चतुर्थी

*भारतीय पर्यटन दिवस

*भारतीय मतदान दिवस 

शुभ विचार

यो ध्रुवाणि परित्यज्य अध्रुवं परिषेवते ।
ध्रुवाणि तस्य नश्यन्ति अध्रुवं नष्टमेव हि ।।
।। चा o नी o।।

जो व्यक्ति कसी नाशवंत चीज के लिए कभी नाश नहीं होने वाली चीज को छोड़ देता है, तो उसके हाथ से अविनाशी वस्तु तो चली ही जाती है और इसमे कोई संदेह नहीं की नाशवान को भी वह खो देता है।

सुभाषितानि

गीता -: विभूति योग अo-10

द्यूतं छलयतामस्मि तेजस्तेजस्विनामहम्‌ ।,
जयोऽस्मि व्यवसायोऽस्मि सत्त्वं सत्त्ववतामहम्‌ ॥,

 मैं छल करने वालों में जूआ और प्रभावशाली पुरुषों का प्रभाव हूँ।, मैं जीतने वालों का विजय हूँ, निश्चय करने वालों का निश्चय और सात्त्विक पुरुषों का सात्त्विक भाव हूँ॥,36॥

ये भी पढ़ें: एलआईसी की नई जीवन आजाद पॉलिसी के हैं ये फायदे, जानकर हैरान हो जाएंगे आप

हमें ट्विटर और गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।