कल से शनि-मंगल ग्रह बनाएंगे षडाष्टक योग, जानिए किन राशियों की बढ़ सकती हैं परेशानियां

Haryana News Post : मंगल ग्रह को एक राशि से दूसरी राशि में जाने में लगभग 45 दिनों का समय लगता है। मंगल अब वृषभ राशि से निकलकर 16 अक्टूबर 2022 रविवार दोपहर 12 बजकर 04 मिनट पर अगली राशि मिथुन में गोचर करेंगे। मिथुन राशि का स्वामी बुध है, जिसे मंगल का शत्रु ग्रह माना जाता है।
इसके अलावा मकर राशि में मौजूद शनि के साथ मंगल षडाष्टक योग बनाएंगे। इस योग को अशुभ फल देनेवाला माना जाता है। ऐसे में मंगल के प्रभाव से जहां देशभर में बदलाव आएंगे। वहीं इस गोचर का प्रभाव सभी राशि के जातकों पर पड़ने वाला है। तो चलिए जानते हैं वो कौन सी राशियां है पर षडाष्टक योग का प्रभाव पड़ेगा।
Read Also : Health Tips : इन तरीकों को अपनाकर आंतों को रखें साफ सुथरा, जानिए कैसे?
वृश्चिक राशि: आपकी राशि के स्वामी मंगल ग्रह गोचर कुंडली में मृत्यु स्थान में विराजमान हैं। वहीं शनि देव तीसरे भाव में हैं। इसलिए षडाष्टक आप लोगों के लिए कष्टकारी साबित हो सकता है। इस समय दुर्घटना के योग बने हुए हैं। वाहन सावधानी से चलाएं। साथ ही अभी किसी को धन उधार देने से बचें। अन्यथा धन डूब सकता है। व्यापारियों को इस समय सावधान रहना चाहिए। नए निवेश से बचना चाहिए।
कर्क राशि: इस अशुभ योग के बनने से कर्क राशि के जातकों को सावधान रहना चाहिए। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली के 12वें भाव में मंगल ग्रह स्थित है, जिसको ज्योतिष में बहुत खतरनाक माना गया है। वहीं मगल की दृष्टि आपके विवाह स्थान पर है। इसलिए इस समय आपके वैवाहिक जीवन में परेशानियां आ सकती है।साथ ही काम बनते- बनते रह सकते हैं। कारोबार में नुकसान होने की संभावना है।
Read Also : Health : नारियल सेहत का खजाना होता है, लेकिन ज्यादा इस्तेमाल करना पड़ सकता है महंगा
मिथुन राशि: षडाष्टक योग आप लोगों के लिए कष्टकारी साबित हो सकता है। इसलिए आपको धन निवेश से बचना चाहिए। वहीं इस समय जीवनसाथी के साथ संबंधों में कटुता आ सकती है। साथ ही इस समय कारोबार में कोई नई डील फाइनल करने से बचना चाहिए। क्योंकि नुकसान के योग बने हैं। इस समय सट्टा, शेयर और जुए में पैसे का निवेश नहीं करना चाहिए। इस समय आपको सावधानी से वाहन चलाना चाहिए। क्योंकि दुर्घटना के योग बने हैं।
मकर राशि: आप लोगों के लिए षडाष्टक योग नुकसानदायक सिद्ध हो सकता है। इस समय पार्टनरशिप के काम में नुकसान हो सकता है। साथ ही अगर आप साझेदारी का काम शुरू करना चाहते हैं, तो इस समय रुक जाएं। अन्यथा नुकसान हो सकता है। दोस्तों से भी इस समय सावधान रहने की जरूरत है। साथ ही पेट से संबंधित रोग हो सकते हैं। गैस, कब्ज से संबंधित कोई परेशानी हो सकती है। चोट और दुर्घटना के योग बने हुए हैं।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।