Mulank 1 Numerology 2023:जानिए 1, 10, 19 और 28 तारिख को जन्में वालों के लिए कैसे होगा साल 2023?

Mulank 1 Numerology: आइए जानते हैं साल 2023 मूलांक 1 वालों के लिए कैसा साबित हो सकता है।
Mulank 1 Numerology 2023: अंक ज्योतिष के माध्यम से हर एक व्यक्ति के मूलांक का आकलन करके उसके लिए आने वाले साल की भविष्यवाणी की जाती है। हर मूलांक का कोई न कोई ग्रह स्वामी होता है और इसी आधार पर इन ग्रहों का प्रभाव उस पर पड़ता है।
ज्योतिष शास्त्र में जिस तरह से किसी योग्य ज्योतिषी द्वारा व्यक्ति के जन्म के समय उसकी राशि और कुंडली में मौजूद ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार भविष्यफल निकाला जाता है। उसी तरह अंक शास्त्र में व्यक्ति की जन्म तिथि के अनुसार मूलांक और भाग्यांक निकालकर भविष्यफल की गणना की जाती है।
अंक ज्योतिष 2023 आपके मूलांक के आधार पर कैसा रहेगा,जीवन में कौन-कौन से अहम बदलाव आने वाले हैं,आपका भाग्योदय कब होगा और सालभर में आपको कब-कब विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। तो चलिए जानते हैं अंक ज्योतिष भविष्यफल 2023 का।
ये भी पढ़ें: एशिया कप के लिए पाकिस्तान का दौरा बीसीसीआई का फैसला नहीं, सरकार पर निर्भर करता है निर्णय: रोजर बिन्नी
अंक ज्योतिषफल 2023 भविष्यफल
साल 2023, अंक ज्योतिष की गणना अनुसार वर्ष 2023 का कुल योग(2+0+2+3=7) 7 है। अंक ज्योतिष के अनुसार 7 का अंक केतु का अंक माना गया है। ज्योतिष में केतु एक रहस्यमयी ग्रह है।
यह कब अच्छा और कब बुरा फल प्रदान करता इसके बारे में आकलन करना बहुत ही मुश्किल होता है क्योंकि केतु विपरीत प्रकृति का माना जाता है। केतु के प्रभाव से व्यक्ति के अंदर आध्यात्मिक प्रभाव रहता है।
आज हम बताने जा रहे हैं मूलांक 1 के वर्षफल के बारे में। दरअसल जिन लोगों का जन्म 1,10, 19 और 28 तारीख को हुआ है, उन लोगों का मूलांक 1 होता है। इस अंक पर सूर्य देव का आधिपत्य है।
जिन लोगों का मूलांक 1 होता है, उनके अंदर नेतृत्व का गुण प्रधान होता है। साथ ही इन लोगों के अंदर राजसी गुण होते हैं और ये लोग सहज ही नए लोगों में घुलमिल जाते हैं।
ये भी पढ़ें: सानिया मिर्जा और शोएब मलिक की लाइफ में कौन सा तूफान आया, जानिए इस पाकिस्तानी एक्ट्रेस के बारे में
मूलांक 1 वालों का करियर 2023
अंक शास्त्र के अनुसार साल 2023 में आपको कार्यो में चुनौतियों के बाद सफलता प्राप्त होने की संभावना दिख रही है। क्योंकि सूर्य-केतु का मिलना ग्रहण योग बन रहा है। लेकिन इसके फलस्वरूप यदि आप अपने कार्यक्षेत्र से जुड़े लोगों के साथ सहनशीलता से काम करेंगे तो आपके लिए ठीक रहेगा।
वरना वाद- विवाद की स्थिति पैदा हो सकती है। साथ ही यदि आप सरकारी नौकरी की तलाश में है तो ये वर्ष शुभदायक हो सकता है। मतलब मेहनत का फल मिल सकता है।
मूलांक 1 वालों की आर्थिक स्थिति
अंकशास्त्र अनुसार साल 2023 में 1 और 7 का योग धन की वृद्धि के साथ-साथ फिजूलखर्ची का संकेत दे रहा है। इसलिए धन खर्च करते समय संंयम बरतें। लेकिन इस साल आपको शेयर,सट्टा और लॉटरी से लाभ मिलने का सुख प्राप्त हो सकता है। इस वर्ष कारोबारियों को यात्रा के माध्यम से धन की प्राप्ति हो सकती है।
ये भी पढ़ें: नए पब्लिशर के साथ भारत में जल्द वापसी कर सकती है BGMI
मूलांक 1 का वालों का वैवाहिक जीवन
2023 में मूलांक 1 वालों के इस साल प्रेम विवाह के प्रबल योग बनते नजर आ रहे है। वहीं विवाहितों के लिए इस वर्ष परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करें। साथ ही बाहरी व्यक्ति को जीवन में हस्तक्षेप नहीं करने दें।
ये भी पढ़ें: श्रीलंका क्रिकेट ने दनुष्का गुणथिलका को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से किया निलंबित
मूलांक 1 वालों का स्वास्थ्य
इस साल आपको खाने पीने का ध्यान रखना होगा। मतलब बाहर का खाने से बचना चाहिए। साथ ही आप टाइम टेबल और रूटीन से अपनी सेहत में सुधार ला सकते है। क्योंकि केतु प्रधान अंक इस वर्ष फल दे रहा है।
इसलिए कोई गुप्त रोग के सामने आने की संभावनाएं बन सकती है। वहीं पेट के रोग, सिर दर्द, रक्त विकार विशेषत: गले और फेफड़ों से सम्बंधित बीमारियां उत्पन्न हो सकती है। इसिलए अगर कोई परेशानी है तो चेकअप लगातार कराते रहें।
ये भी पढ़ें: जानिए मुंह से बदबू आने का कारण, बचाव का तरीका?
साल 2023 के शुभ रंग, अंक और वार
शुभ दिन: रविवार, मंगलवार, और शुक्रवार।
भाग्यशाली रंग: हल्का हरा पीले जैसा हरा (मोर के पंख जैसा रंग)।
शुभ अंक: 6 व 9।
ये भी पढ़ें: विराट कोहली की एक दिन की कमाई जानकर चौंक जाएंगे आप, पत्नी अनुष्का भी कमाई के मामले में पीछे नहीं
हमें ट्विटर और गूगल न्यूज़ पर फालो करें
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।