1. Home
  2. Rashifal

Budh Gochar 2022: बुद्धि के प्रदाता बुध ने तुला राशि में किया प्रवेश, 5 राशियों वाले लोगों के लिए आएंगे अच्छे दिन

Budh Gochar 2022

अब 13 नवंबर तक बुध तुला राशि में रहने वाले हैं। ज्योतिषियों के अनुसार बुध का यह गोचर इन पांच राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। इन पांच राशियों के जातकों को आर्थिक, करियर और स्वास्थ्य के रूप में अच्छा फल प्राप्त होगा। 

Budh Gochar 2022: ज्योतिष शास्त्रों में ग्रह गोचर को अधिक महत्वता दी जाती है। अगर कोइ भी ग्रह राशि बदलता है तो उसका असर समस्त राशियों के जातकों पर देखने को मिलता है। बीते 26 अक्टूबर को बुद्धि प्रदान करने वाले  प्रदाता बुध ने कन्या राशि से तुला राशि में प्रवेश किया है।

अब 13 नवंबर तक बुध तुला राशि में रहने वाले हैं। ज्योतिषियों के अनुसार बुध का यह गोचर इन पांच राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। इन पांच राशियों के जातकों को आर्थिक, करियर और स्वास्थ्य के रूप में अच्छा फल प्राप्त होगा। 

ये भी पढ़ें: आईसीसी टी-20 प्लेयर्स रैंकिंग्स में टॉप-10 में पहुंचे विराट कोहली

मेष राशि

मेष राशि में बुध का गोचर प्रवेश बड़ा ही अच्छा रहने वाला है। सही समय पर सही फैसला करने पर आपको हर मोर्चे पर अधिक प्रबल बनाएगी। अगर आप बिजनेस करते है और आपका कोई बिजनेस पार्टनर है तो आपको लाभ होने के आसार है। 26 अक्टूबर से 13 नवबंर के बीच आप लंबी यात्रा पर जा सकते है। आपको अधिक धन की प्राप्ति हो सकती है।

ये भी पढ़ें: एशिया कप के लिए पाकिस्तान का दौरा बीसीसीआई का फैसला नहीं, सरकार पर निर्भर करता है निर्णय: रोजर बिन्नी

मिथुन राशि

बुध का यह गोचर मिथुन राशि वालों के लिए शुभ रहने वाला है। इससे मिथुन राशि वालों की किस्मत चमकने वाली है। करियर की बात करें तो आपको करियर में सफलता मिल सकती है। अगर आप एजुकेशन से जुड़े हुए हो तो आपको जल्द ही अच्छे परिणाम मिल सकते है। यदि आप कुछ नया करने की सोच रहे है तो आप उस कार्य में सफल हो सकते है। 

ये भी पढ़ें: बीसीसीआई ने लिया बड़ा फैसला, पुरुष और महिला क्रिकेटरों दोनों को मिलेगा समान वेतन

कर्क राशि

बुध का गोचर कर्क राशि में परिवर्तन ला सकता है। यह इस राशि के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है। अगर आप नौकरी पेशा वाले लोग है तो आपकी आय में वृद्धि होने के योग बन रहे हैै। कई स्रोतों से धन की वर्षा प्राप्ति हो सकती है। इस राशि के लिए एक खुशी का पल भी है अगर आपको कही पैसा फंसा हुआ है तो वह आपको वापिस मिल सकता है। इन्क्रीमेंट या प्रमोशन मिलने के योग बन रहे है। आपको इन दिनों में संतान की प्राप्ति भी हो सकती है।

ये भी पढ़ें: अगर दिवाली और छठ पर जाना है घर तो रेलवे की इन स्पेशल ट्रेनों का उठाएं लाभ

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए बुध गोचर अच्छा रहने वाला है। इससे आपके घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। रिश्तों में मिठास आएगी। आपको धन की आपार प्राप्ति हो सकती है। आर्थिक रूप से आपको लाभ मिल सकता है।

ये भी पढ़ें: नए पब्लिशर के साथ भारत में जल्द वापसी कर सकती है BGMI

धनु राशि

बुध का यह गोचर धनु राशि वालों के लिए अच्छे दिन ला सकता है। आप इस दौरान धन कमाने के नए-नए साधन की ओर बढ़ेंगे। आर्थिक रूप से भी आपको चार गुणा लाभ होने की संभावना है। आपका स्वास्थ ठीक रहेगा। लंबे समय बीमार चल रहे व्यक्तियों की सेहत में भी सुधार हो सकता है।

ये भी पढ़ें: पहले विदेशी ऑक्शन के लिए तैयार आईपीएल, इस्तांबुल में हो सकता है आईपीएल 2023 का मिनी-ऑक्शन


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।