इस माह इन राशियों पर शनि की 'क्रूर' नजर, जानें बचने के उपाय?

Haryana News Post : Shani Dev : ज्योतिष शास्त्र के 9 ग्रहों में शनि देव का अति महत्व पूर्ण स्थान माना जाता है। क्योंकि शनि न्याय के देवता कहे जाते हैं। क्योंकि शनि कर्मफलदाता भी हैं। मनुष्य के अच्छे बुरे का कामों का हिसाब किताब शनि के ही जिम्मे हैं। माना जाता है कि जिस भी व्यक्ति पर शनि देव की कृपा होती है, उसके जीवन में कभी किसी प्रकार का कष्ट नहीं होता है।
उन्हें हर कार्यों में सफलता प्राप्त होती है। उनकी हर कामना पूरी होती है। साल 2023 की शुरूआत में शनि मकर राशि से निकलकर अपनी ही राशि कुंभ में प्रवेश करने जा रहे हैं। शनि गोचर से कुछ राशियों से साढ़े साती-ढैय्या हटेगी और कुछ पर शुरू होगी।
Read Also : Aarthik Rashifal: इन राशियों पर होगी धन वर्षा, जानिए अपना भाग्य
इस माह इन राशियों पर शनि की नजर
दिसंबर माह में शनि स्वराशि मकर में रहेंगे और सीधी चाल चलेंगे। इस दौरान शनि की कुछ राशियों पर टेढ़ी नजर रहेगी। दरअसल शनि के मकर राशि में रहने के दौरान इन 5 राशियों पर साढ़े साती और ढैय्या चलेगी। दिसंबर में कुंभ, मकर और धनु राशि पर शनि की साढ़े साती रहेगी। वहीं मिथुन और तुला राशि पर शनि की ढैय्या रहेगी। ऐसे में पूरे दिसंबर में इन पांचों राशियों के जातकों को संभलकर रहने की जरूरत है। उन्हें ऐसे कोई काम नहीं करने चाहिए। जो शनि देव को नाराज कर दें।
शनि के प्रकोप से बचने के उपाय
Read Also : Rashifal : अगर पाना चाहते हैं 'शनि कृपा', तो करें कल ये उपाए?
गलत आचरण नहीं करें और हमेशा नियम-अनुशासन का पालन करें। शनि आलसी, बुरा आचरण करने वाले और नियम तोड़ने वालों को कड़ा दंड देते हैं। दिव्यांग लोगों का ना ही अपमान करें। ना ही उन्हें किसी तरह का कष्ट दें। महिलाओं का सम्मान करें। पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं। शनि से संबंधित चीजें जैसे- काली तिल, चमड़े के जूते, उड़द, काले कपड़े, कंबल आदि का दान करें। शनिवार को शनि चालीसा और हनुमान चालीसा का पाठ करें। शनि मंत्र का कम से कम एक माले का जाप करें।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।