कार्तिक माह में पड़ेंगे दो ग्रहण, जानिए किन राशियों पर दिखेगा असर

Haryana News Post : इस कार्तिक पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण लग रहा है। बता दें दिवाली के ठीक एक दिन बाद सूर्य ग्रहण और देव दीपावली के दिन चंद्र ग्रहण लग रहा है।
बता दें देव दिवाली के दिन पूरी काशी नगरी दीयों से जगमगा उठती है, लेकिन इस बार कार्तिक की पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण होने के कारण देव दीपावली एक दिन पहले मनाई जाएगी। एक ही माह में दो ग्रहण पड़ने से कई राशियों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ेंगे। तो चलिए जानते हैं इस बारे में।
कब से कब तक है सूर्य ग्रहण-चंद्र ग्रहण
कार्तिक माह की अमास्या को दिवाली मनाई जाती है। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा होती है। दीयों की रोशनी और सजावट से कोना-कोना जगमगा उठता है। इस साल कार्तिक मास की अमावस्या तिथि 24 अक्टूबर की शाम से शुरू होगी और इसी दिन दिवाली मनाई जाएगी।
Read Also : Delhi News: दिल्ली में आज भी जारी है बाल विवाह, आंकड़े जान दंग रह जाएंगे आप
वहीं इसके अगले दिन 25 अक्टूबर की शाम 04 बजकर 23 मिनट से सूर्य ग्रहण शुरू होगा, जो कि शाम 06 बजकर 25 मिनट तक रहेगा। वहीं इसका सूतक काल 24 अक्टूबर की मध्य रात्रि से ही शुरू हो जाएगा। हालांकि भारत में सूर्य ग्रहण नहीं दिखने से यह मान्य नहीं होगा।
देवदीपावली का दिन सात नवंबर की
Read Also : Employe News : कर्मचारियों की हुई मौज, DA को लेकर सरकार का बड़ा फैसला!
वैसे तो ग्रहण और कार्तिक पूर्णिमा 8 नवंबर की है लेकिन विद्वानों ने देवदीपावली का दिन सात नवंबर रखा है। इस बार आठ नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा पर पड़ रही है। उस दिन चंद्रग्रहण लग रहा है। इसीको देखते हुए देवदीपावली को एक दिन पहले करने का फैसला किया गया है। बता दें कि इस ग्रहण का सूतक काल भी लगेगा। इसलिए इस ग्रहण से एक दिन पहले यानी सूतक काल से पहले देव दीपावली मना ली जाएगी।
इन राशियों पर दिखेगा असर
कन्या: कन्या राशि वालों को सूर्य ग्रहण के चलते पैसों की तंगी झेलनी पड़ सकती है।
तुला: तुला राशि वालों को इस सूर्य ग्रहण के कारण सेहत पर बुरा असर हो सकता है।
वृषभ: वृषभ राशि वालों को यह सूर्य ग्रहण तनाव दे सकता है।
मिथुन: मिथुन राशि वालों को नौकरी-व्यापार में समस्या दे सकता है।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।