Holi Rashifal 14 March 2025: 14 मार्च 2025 का राशिफल होली पर ग्रहों का खास संयोग, जानें किस राशि को मिलेगी सफलता और समृद्धि, कौन रहे सावधान

Holi rashifal 14 march 2025 todays horoscope in Hindi: होली का पर्व सिर्फ रंगों और मस्ती का मौका नहीं है, बल्कि ये जीवन में नई शुरुआत, सकारात्मक ऊर्जा और रिश्तों में प्यार बढ़ाने का भी समय है। ये त्योहार खुशियों, भाईचारे और उत्सव का प्रतीक है। 14 मार्च 2025 को होली के दिन ग्रहों की स्थिति आपके जीवन पर गहरा असर डाल सकती है। कुछ राशियों के लिए ये दिन सफलता और समृद्धि के रंग लाएगा, तो कुछ को सतर्क रहने की जरूरत होगी।
Holi Rashifal 14 March 2025: जानें कैसा रहेगा आज का दिन?
आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) आपको करियर, व्यापार, प्रेम और परिवार से जुड़े बदलावों की जानकारी देगा। क्या आपकी नौकरी में तरक्की होगी? क्या प्यार में नया मोड़ आएगा? क्या व्यापार में कोई सुनहरा मौका मिलेगा? इन सवालों के जवाब और ग्रहों के प्रभाव को संतुलित करने के उपाय जानने के लिए पढ़ें सुजीत जी महाराज द्वारा तैयार 14 मार्च 2025 का राशिफल।
मेष राशि
होली के दिन मेष राशि वालों के लिए चंद्रमा और गुरु का संयोग आध्यात्मिकता की ओर ले जाएगा। व्यापार में रुकावटें दूर करने के लिए मेहनत बढ़ाएं। युवाओं को गुस्से से बचना चाहिए। लव लाइफ में भावनाएं गहरी होंगी, लेकिन करियर पर भी ध्यान दें।
उपाय: श्री विष्णु की पूजा करें और सात प्रकार के अनाज का दान दें।
शुभ रंग: लाल, सफेद
शुभ अंक: 1, 9
वृष राशि
वृष राशि वालों की होली परिवार के साथ खुशहाल रहेगी। तनाव से बचें और समय का सही इस्तेमाल करें। परिवार में किसी से बहस हो सकती है, इसलिए बोलचाल में नरमी रखें। प्रेम में शुक्र रोमांस बढ़ाएगा। नौकरी में प्रोजेक्ट्स पर फोकस रहेगा।
उपाय: अनाज दान करें और हनुमान जी की पूजा करें।
शुभ रंग: नीला, सफेद
शुभ अंक: 5, 8
मिथुन राशि
मिथुन वालों के लिए होली का दिन खास होगा। व्यापार में अच्छे मौके मिलेंगे। कोई रुका हुआ धार्मिक काम पूरा होगा। संतान की कामयाबी से मन खुश रहेगा। लव लाइफ सुखद होगी, लेकिन भावुकता से बचें।
उपाय: शिव जी की पूजा करें और उड़द-गुड़ दान करें।
शुभ रंग: आसमानी, हरा
शुभ अंक: 4, 7
कर्क राशि
कर्क वालों की होली मंगलमय होगी। व्यापार में अभी उम्मीद जितनी सफलता नहीं मिली, लेकिन आगे बेहतर होगा। लव लाइफ में थोड़ा तनाव संभव है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
उपाय: सफेद तिल दान करें और शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।
शुभ रंग: हरा, पीला
शुभ अंक: 3, 9
सिंह राशि
सिंह वालों के लिए होली परिवार में खुशियां लाएगी। भविष्य में बॉस का साथ मिलेगा। लव लाइफ बेहतर होगी। समय का सही उपयोग करें और नौकरी में उत्साह बनाए रखें।
उपाय: तिल और गुड़ दान करें। अपराजिता का फूल साथ रखें।
शुभ रंग: लाल, नारंगी
शुभ अंक: 5, 8
कन्या राशि
कन्या वालों की होली शुभ रहेगी। गुरु का प्रभाव परिवार के लिए अच्छा है। टीचिंग, बैंकिंग और आईटी में कामयाबी मिलेगी। व्यापार में अचानक धन लाभ होगा। छात्रों को सफलता मिलेगी।
उपाय: चावल दान करें और सुंदरकांड पढ़ें।
शुभ रंग: नीला, बैंगनी
शुभ अंक: 5, 7
तुला राशि
तुला वालों की होली उत्साह से भरी होगी। व्यापार में थोड़ा तनाव रहेगा, लेकिन नौकरी में तरक्की की खुशी मिलेगी। यात्रा मन को तरोताजा करेगी। लव लाइफ शानदार रहेगी।
उपाय: हनुमान जी के सामने दीप जलाएं और सुंदरकांड पढ़ें।
शुभ रंग: हरा, बैंगनी
शुभ अंक: 5, 7
वृश्चिक राशि
वृश्चिक वालों की होली मंगलमय होगी। वाहन खरीदने की इच्छा बढ़ेगी। राजनीति में सफलता मिलेगी। नौकरी की चिंताएं दूर होंगी और बॉस का साथ मिलेगा।
उपाय: हनुमान मंदिर में 3 परिक्रमा करें और मसूर-गुड़ दान करें।
शुभ रंग: सफेद, हरा
शुभ अंक: 4, 7
धनु राशि
धनु वालों की होली शानदार होगी। छात्रों को सफलता मिलेगी। लव लाइफ में खुशी रहेगी। व्यापार में थोड़ी चिंता हो सकती है। खर्च पर ध्यान दें।
उपाय: विष्णु सहस्रनाम पढ़ें और उड़द-गुड़ दान करें।
शुभ रंग: पीला, सफेद
शुभ अंक: 3, 8
मकर राशि
मकर वालों की होली शुभ होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। धार्मिक यात्रा सफल रहेगी। लव लाइफ अच्छी रहेगी। सकारात्मक सोच रखें।
उपाय: शिवलिंग पर दही चढ़ाएं और सात अनाज दान करें।
शुभ रंग: हरा, आसमानी
शुभ अंक: 3, 6
कुंभ राशि
कुंभ वालों की होली शुभ रहेगी। नौकरी में तरक्की में देरी से परेशानी हो सकती है। व्यापार में सिस्टम से काम करें। लव लाइफ सुखद होगी।
उपाय: चावल दान करें।
शुभ रंग: सफेद, आसमानी
शुभ अंक: 1, 7
मीन राशि
मीन वालों की होली शुभ होगी। मेहनत रंग लाएगी। व्यापार में दोस्तों का साथ मिलेगा। लव लाइफ बेहतर होगी। यात्रा से बचें।
उपाय: हनुमान चालीसा 7 बार पढ़ें।
शुभ रंग: लाल, नारंगी
शुभ अंक: 1, 2
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।