1. Home
  2. Rashifal

Mesh Varshik Rashifal: साल 2023 में भगवान शनि इस राशि के चमकाएंगे किस्मत

mesh varshik rashifal 2023 aries yearly horoscope new year  Predictions
Mesh Varshik Rashifal 2023: साल 2023 शुरू होने में मात्र 8 दिन शेष बचे हैं। वहीं ज्योतिशास्त्र मुताबिक 2023 में शनि ग्रह कई राशि की किस्मत भी चमकाने वाले हैं खासकर मेष राशि की। क्योंकि शनिदेव हर ढाई साल में अपनी राशि बदलते हैं जिसके कारण से कुछ राशि पर साढ़ेसाती शुरू हो जाती है तो कुछ पर से साढ़ेसाती खत्म हो जाती है। वहीं शास्त्र अनुसार नया साल में शनिदेव की कृपा से मेष राशि वालों की किस्मट पलटने वाली है। तो चलिए जानते हैं मेष राशि का वार्षिक राशिफल।

Mesh Varshik Rashifal 2023: ​​​​ आपको बता दें मेष राशि वालों के लगन में राहु मौजूद है। जिस कारण आप अतिउत्साही रहेंगे। ऐसे लोग किसी की परवाह नहीं करते हैं। इस साल भी इस लगन के लोगों का स्वभाव ऐसा ही रहेगा। राहु आपके लगन में करीब 30 अक्टूबर तक रहेंगे। देवगुरु बृहस्पति 12वें भाव में मौजूद हैं और वो मार्च तक रहेंगे। शनि देव आपके कर्म भाव में मौजूद हैं और साल की शुरूआत आपके कर्म भाव में मौजूद रहेंगे। लेकिन 17 जनवरी से वो आपके लाभ भाव यानी 11वें घर में प्रवेश करेंगे। इसका मतलब है कि वो अपनी राशि में आएंगे।

स्वास्थ्य कई परेशानियां दे सकता?

नए साल में आपके लगन में राहु है जो 30 अक्टूबर तक रहेगा। वो आपके स्वास्थ्य के लिए लिहाज से कई परेशानियां दे सकता है। इसलिए आपको अपनी सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत है। जब गुरु बृहस्पति राशि परिवर्तन कर मेष राशि में आएंगे तो वहां पर आकर वो चंडाल योग का निर्माण करेंगे। तो इस समय में आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना है। खाने-पीने का ध्यान रखना है।

New Year Predictions 2023: साल में 352 दिन रहेंगे शुभ योग, जनवरी में सबसे अधिक रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग

ऐसा रहेगा निजी जीवन?

साल की शुरूआत में चंद्रमा और राहु की युति रहेगी। यानी ग्रहण दोष का निर्माण होगा। इसलिए आपकी मानसिक स्थिति विचलित हो सकती है। आप छोटी-छोटी चीजों पर परेशान हो सकते हैं। मेष राशि पर ग्रहण का असर रहेगा। किसी चीज पर ज्यादा सोचना नहीं है। भगवान शिव के महामृ्त्युंजय मंत्र का जाप करेंगे तो आपको अच्छा महसूस होगा। शंकाएं दूर होंगी। आपके अशांत मन को शांति और सुकून मिलेगा।

कैसी रहेगी आर्थिक स्थिति?

बता दें 17 जनवरी से शनि देव मेष राशि के लाभ भाव में प्रवेश करेंगे। इसलिए आपको आर्थिक रूप से लाभ होगा। रुपये-पैसों के मामले में जीवन में स्थिरता आएगी। लेकिन आपको दुश्मनों से सावधान रहना होगा। आपको अपने शब्दों पर काबू रखना है। आपके अनुचित व्यवहार या शब्दों से आपके दुश्मन बढ़ सकते हैं। वो आप पर हावी होने की कोशिश करेंगे। अपने व्यवहार पर काबू रखें। अतिउत्साही होकर किसी से कोई बात नहीं करें।

व्यापार कैसा रहेगा? 

यह साल मेष राशि वालों के लिए व्यापार की दृष्टि से अच्छा रहेगा। करियर में खूब मेहनत करें। आपके लाभ भाव में शनि देव है इसलिए खूब मेहनत करेंगे तो खूब लाभ मिलेगा। आप जितनी कोशिशें करेंगे, उतनी सफलता मिलेगी। किसी के ऊपर आश्रित ना रहें। परिश्रम में कोई कसर ना छोड़ें। आपके लगन में राहु है इसलिए थोड़ी अस्थिरता रहेगी। जब राहु चंडाल योग का निर्माण करेगा तो उस दौरान भी आपकी स्थिति उथल-पुथल भरी रह सकती है। 

रिश्तों को संभालकर चलें?

मेष राशि वालों के लिए साल 2023 की शुरूआत अच्छी होगी। लेकिन दूसरों की परवाह ना करने के अपने व्यवहार पर इस राशि के जातकों को ध्यान देना होगा। क्योंकि राहु की सप्तम दृष्टि आपके हाउस आॅफ रिलेशनशिप यानी सप्तम भाव में है। इसलिए आपको अपने रिश्तों को संभालकर चलना है। आने वाले समय में आपको अपने संबंधों को मजबूत करने का समय है। क्योंकि इस समय में आपको संबंधों में थोड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। आपको अपनी भाषा पर ध्यान देना है, ऐसा ना हो कि आपकी भाषा की वजह से आपके रिश्ते खराब हो जाएं।

इन उपायों को अपनाएं?

मेष राशि वालों को नए साल में स्थितियों से निपटने और अपनी परेशानियों को कम करने के लिए देव गुरु बृहस्पति भगवान विष्णु की आराधना करनी चाहिए। संभव हो तो विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें। चाहें तो आप गुरुवार का व्रत भी रख सकते हैं। लगन में मौजूद राहु की शांति के लिए आप पक्षियों को सात तरह के अनाज खिलाएं। इसके अलावा पक्षियों के पीने के लिए पानी रखें। घर अपने कमरे को व्यवस्थित रखें। घर में कपूर जलाएं।

हमें ट्विटर और गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।