1. Home
  2. Rashifal

Mahashivratri 2023 पर इन राशियों पर बरसेगी भोलेनाथ की कृपा?

Mahashivratri 2023 पर इन राशियों पर बरसेगी भोलेनाथ की कृपा?

तुला राशि वाले जातकों को भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त होगा। इन लोगों की आय बढ़ेगी। सेहत अच्छी होगी। बिजनेस में लाभ होगा। कोई डील फाइनल हो सकती है।

Haryana News Post : Mahashivratri 2023 Date : इस बार महाशिवरात्रि 18 फरवरी 2023 शनिवार को पड़ रही है। महाशिवरात्रि के दिन लोग कई सारी तैयारियां करते हैं। धार्मिक मान्यताओं मुताबिक फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जाता है।

इस तिथि पर भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। वैदिक ज्तोतिष शास्त्र मुताबिक भगवान शिव कुछ राशियों पर हमेशा विशेष कृपा रखते हैं। तो चलिए जानते हैं महाशिवरात्रि पर किन-किन राशि वालों को मिल रहा है भगवान शिव का आशिर्वाद।



धनु राशि: धनु राशि के जातकों के लिए महाशिवरात्रि (Mahashivratri) का व्रत एक वरदान की तरह साबित हो सकता है। भोलेनाथ इन जातकों की सभी इच्छाएं पूरी करेंगे। करियर में लाभ होगा। आप नई ऊंचाइयों पर पहुंच सकते हैं। आपके काम की सराहना होगी।

Read Also: Aaj Ka Rashifal: 9 फरवरी 2023 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए अपनी राशि का पूरा ब्‍यौरा


तुला राशि: तुला राशि वाले जातकों को भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त होगा। इन लोगों की आय बढ़ेगी। सेहत अच्छी होगी। बिजनेस में लाभ होगा। कोई डील फाइनल हो सकती है।



कुंभ राशि: महाशिवरात्रि (Mahashivratri) कुंभ राशि वालों के लिए विशेष तौर पर शुभ है। क्योंकि इस दिन शनि अपनी ही राशि कुंभ में मौजूद रहेंगे। इस तरह इस राशि के लोगों को भोलेनाथ के साथ-साथ शनि देव की कृपा से अपार धन लाभ होगा। करियर में नए मौके मिलेंगे। तरक्की होगी।

Read Also: Aaj Ka Rashifal: 13 फरवरी 2023 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए अपनी राशि का पूरा ब्‍यौरा


मेष राशि: मेष राशि के वालों के लिए यह महाशिवरात्रि (Mahashivratri) बेहद शुभ रहने वाली है। भगवान भोलेनाथ की कृपा से इन जातकों की आय बढ़ेगी। करियर में लाभ होगा। नौकरी करने वालों को नए अवसर मिल सकते हैं।


वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातक अब तक जिस प्रमोशन कर इंतजार कर रहे थे, वो अब उन्हें मिल जाएगी। सैलरी में तगड़ी बढ़ोतरी हो सकती है। अटका हुआ काम पूरा होगा। वर्कप्लेस पर सहकर्मियों से पूरा सहयोग मिलेगा। घर या गाड़ी खरीद सकते है।
 


मिथुन राशि: मिथुन राशि वाले जातकों की सेहत बेहतर होगी। किसी बड़ी बीमारी से निजात मिल सकती है। करियर में तरक्की मिलेगी बड़ी उपलब्धि या प्रमोशन मिल सकता है. घर में सुख-शांति रहेगी।

हमें ट्विटर और गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।