iPhone 17 Pro vs Pixel 10 Pro: एपल ने iPhone 17 सीरीज लॉन्च कर दी है, और इसका iPhone 17 Pro शानदार फीचर्स के साथ बाजार में उतरा है। लेकिन इसकी सीधी टक्कर गूगल पिक्सल 10 Pro से होने वाली है। दोनों फ्लैगशिप फोन में दमदार फीचर्स हैं, लेकिन सवाल यह है कि कौन-सा फोन ज्यादा बेहतर है? आइए, इन दोनों स्मार्टफोन्स की खूबियों को करीब से देखते हैं और जानते हैं कि कौन है असली किंग!
iPhone 17 Pro vs Pixel 10 Pro: डिस्प्ले
iPhone 17 Pro में 6.3 इंच का LTPO OLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, HDR10 और Dolby Vision सपोर्ट के साथ आता है। इसकी पीक ब्राइटनेस 3000 निट्स है, और स्क्रीन को सिरैमिक शील्ड 2 ग्लास प्रोटेक्शन मिला है। दूसरी ओर, Google Pixel 10 Pro में भी 6.3 इंच का LTPO OLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और HDR10+ सपोर्ट करता है। इसकी पीक ब्राइटनेस 3300 निट्स है, जो iPhone से थोड़ा ज्यादा है।
चिपसेट
iPhone 17 Pro में A19 Pro चिपसेट है, जो इसे तेज और दमदार बनाता है। पहली बार Apple ने प्रो वेरिएंट में 2TB स्टोरेज ऑप्शन दिया है, साथ ही 256GB, 512GB और 1TB वेरिएंट्स भी हैं। वहीं, Pixel 10 Pro में Tensor G5 चिपसेट और 16GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज है, जो स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए शानदार है।
ऑपरेटिंग सिस्टम
iPhone 17 Pro नए Apple Intelligence और iOS 26 के साथ आता है, जो इसे स्मार्ट और यूजर-फ्रेंडली बनाता है। दूसरी ओर, Pixel 10 Pro में Android 16 और Gemini-बेस्ड Google AI है, जो इसे AI फीचर्स में मजबूत बनाता है।
बैटरी
Apple ने iPhone 17 Pro की बैटरी क्षमता का खुलासा नहीं किया, लेकिन दावा है कि यह सिंगल चार्ज पर 33 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक देता है। वहीं, Pixel 10 Pro में 4870mAh बैटरी है, जो 24 घंटे से ज्यादा का बैकअप देती है।
कैमरा
iPhone 17 Pro में 48MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप (प्राइमरी, टेलीफोटो, अल्ट्रावाइड) है, जो 8x ऑप्टिकल जूम देता है। Pixel 10 Pro में भी ट्रिपल कैमरा है, जिसमें 50MP प्राइमरी, 48MP अल्ट्रावाइड और 48MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस के साथ 5x ऑप्टिकल जूम है।
कीमत में कौन है किफायती?
iPhone 17 Pro के 256GB वेरिएंट की कीमत ₹1,34,900, 512GB की ₹1,54,900 और 1TB की ₹1,74,900 है। वहीं, Pixel 10 Pro का 16GB/256GB वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर ₹1,09,999 में मिलेगा।
कलर ऑप्शन्स
iPhone 17 Pro डीप ब्लू, कॉस्मिक ऑरेंज और शील्ड कलर्स में उपलब्ध है। Pixel 10 Pro पोर्सिलेन, मूनस्टोन, ऑब्सिडियन और जेड रंगों में आता है।
असली टेस्ट बाकी
कागज पर दोनों फोन के फीचर्स शानदार हैं, लेकिन असल परफॉर्मेंस, बैटरी लाइफ और कैमरा क्वालिटी का पता टेस्टिंग के बाद ही चलेगा।












